फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   153 seet

आईटीआई की खाली 153 सीटों के लिए फिर से मांगे आवेदन

Sun, 15 Sep 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
153 seet
पांच चरण की प्रक्रिया के बाद भी आईटीआई में सीट नहीं भर सकी। आईटीआई में खाली सीटों को भरने के लिए एक बार फिर से से आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदक को रैंक कार्ड के अनुसार उसी दिन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

जून महीने में आईटीआई के आवेदनों की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जुलाई माह में पहली लिस्ट जारी की गई। तीसरी काउंसलिंग के बाद सभी सीटों को ओपन कर दिया गया था। चौथी, पांचवीं काउंसिलिंग में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले किए गए। आईटीआई की करीब 780 सीटों में से अब भी 99 सीट खाली हैं। जिन पर दाखिले के लिए छठे चरण में आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके बाद विद्यार्थी को विभाग की वेबसाइट से एक रैंक कार्ड जारी किया जाएगा। इस रैंक कार्ड को संबंधित आईटीआई में दिखा कर दाखिला ले सकेंगे। महिला आइटीआई में 204 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसमें 150 सीट ही अब तक भरी जा सकी। यहां खाली 54 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है। महिला आईटीआई में दाखिला लेने पर महिला को एक हजार रुपये की निशुल्क किट प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

हमारी करीब 87 प्रतिशत सीट भर चुकी हैं। अगर कोई युवा आवेदन करना चाहे तो उसके लिए एक और मौका दिया गया है। 16 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।
सुरेंद्र कौशिक, प्राचार्य, आईटीआई महेंद्रगढ़।
इन ट्रेडस में है सीट खाली
कारपेंटर की 26, ड्राफ्टमैन मैकेनिकल में 8, फाउंड्रीमैन टैक्निशियन में 17, ट्रैक्टर मैकेनिक में 4, मैकेनिक इलेक्ट्रोनिकस 4, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर 3, शीट मैटल वर्कर में 6, टेक्निशियन पावर इलैक्ट्रोनिक्स में 4, टर्नर में 3, वेल्डर में 2, सॉयल टेस्टिंग एंड क्रॉप टेक्निशियन में 2, फाइनेंस एग्ज्यूक्टिव में 16 सीट खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आईटीआई में रिक्त सीट
बेसिक कास्टोमोलॉजी में 9, कोपा में 6, इलेक्ट्रोनिक्स मैैकेनिक में 8, सिलाई में 5, फाइनेंस एग्जूक्टिव में 23, एसओटी में 3 सीट खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed