फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी के लिए उपायुक्त ने ली बैठक

दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी के लिए उपायुक्त ने ली बैठक

Thu, 09 May 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी के लिए उपायुक्त ने ली बैठक
नारनौल। लोकसभा आम चुनावों में दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। इन्हीं तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने आज इस काम के लिए गठित टीम की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर कनीना एसडीएम व टीम के अध्यक्ष अभिषेक मीणा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिले में लगभग 4688 दिव्यांग मतदाता हैं। अटेली में 1551, महेंद्रगढ़ में 1457, नारनौल में 690 तथा नांगल चौधरी में 990 दिव्यांग मतदाता हैं। जिला प्रशासन एक-एक मतदाता को बूथ तक पहुंचाने के लिए उनसे फोन पर बात कर रहा है कि 12 मई को उन्हें किस प्रकार की सहायता की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वालंटियर और बढ़ाए जाएं। इसके लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा एनएसएस व एनसीसी से और डिमांड करें। यदि कोई दिव्यांगजन शारीरिक अक्षमता के कारण स्वयं बूथ तक जाने व वोट डालने में अक्षम है तो उसके लिए एक सहायक की नियुक्ति अमल में लाई जाए। यदि किसी दिव्यांग मतदाता को बूथ तक पहुंचने में कठिनाई हो तो उसे आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम कनीना अभिषेक मीणा ने बताया कि हर दिव्यांग मतदाता को वालंटियर व्यक्तिगत रूप से जाकर मिलेंगे तथा उन्हें सहायता उपलब्ध की जाएगी। पहले से ही लगाए गए वालंटियर को इन मतदाताओं की सूची फोन नंबर सहित दी गई है तथा उनसे पूछा जा रहा है कि उन्हें किस तरह की सहायता चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि टीम पूरे उत्साह के साथ इस काम को अंजाम तक पहुंचाएगी और इस संबंध में दिव्यांगों को प्रेरित करने का काम भी किया जा रहा है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सांगवान व रेडक्रास सचिव मनोरंजन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed