{"_id":"5cd31cabbdec220750607ac2","slug":"151557339307-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पार्टियों का भविष्य मतदाता पर निर्भर, जरूर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पार्टियों का भविष्य मतदाता पर निर्भर, जरूर करें मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों का प्रचार चरम पर पहुंच गया है। सभी पार्टियां स्वयं को दूसरी पार्टी से अच्छा साबित करने के लिए प्रयासरत है। लेकिन, लोकतंत्र में सभी पार्टियों का भविष्य मतदान के ऊपर निर्भर है। ऐसे में सभी लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए। अमर उजाला ने भरत भाग्य विधाता के तहत लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी धर्मों, वर्गों, जातियों, संप्रदायों, संस्थाओं आदि से अपील की है कि वह मतदान जरूर करें। पांच साल में लोगों को वोट करने का मौका मिलता है। ऐसे में वोट कर एक योग्य प्रत्याशी का चुनाव करें।
हर इंसान को अपने वोट की कीमत को समझना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए मत का प्रयोग जरूर करें। वह अपने मनपसंद उम्मीदवार को वोट डाल सकता है। लेकिन, मतदान हर हालत में करेें। तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। मतदान के लिए हर वर्ग को जागरूक होना होगा और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पांच साल के बाद लोगों को मत करने का मौका मिलता है।
- मूलचंद यादव, पूर्व उपनिदेशक, शिक्षा विभाग।
वोटर को कभी भी अपना मत बेकार नहीं जाने देना चाहिए। यदि हर मतदाता अपनी वोट का इस्तेमाल निष्पक्ष रूप से करेगा तो वह लोकतंत्र को मजबूत करने में एक कड़ी का कार्य करेगा। विश्व में भारत के चुनाव में सभी की निगाह रहती है। इसलिए हमें गांवों, घर आंगन से निकलकर मतदान जरूर करना है। सही प्रत्याशी का चुनाव कर लोकतंत्र को मजबूत करे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
- नरेश कुमार, शिक्षाविद, सिहमा
हमारा एक वोट लोकतंत्र का भविष्य बना और बिगाड़ भी सकता है। वोट करते समय हमें यह सोचना पडे़गा कि नेता युवाओं के लिए क्या सुविधाएं देंगे, क्योंकि युवा ही हमारे देश का भविष्य है। हमारा वोट देश को सही दिशा प्रदान करेगा। ऐसे में खुद भी वोट करे और दूसरे को करने के लिए प्रेरित करें। जिससे लोकतंत्र मजबूत हो सके। सभी को 12 मई को मतदान करना चाहिए।
- संजू कुमारी, टीचर
वोट हमारा जन्मसिद्घ अधिकार है। सरकार की जो नीतियां हमें पसंद नहीं है, उन्हें वोट के माध्यम से बदल सकते है। वोट हर नागरिक का अहम अधिकार है और किसी भी नागरिक को इसकी अवहेलना नहीं करनी चाहिए। यदि हम वोट नहीं करेंगे तो देश नहीं बदल पाएगा। युवाओं को वोट के लिए आगे आना चाहिए। जिससे लोकतंत्र मजबूर हो सके। एक योग्य सांसद का चुनाव कर देश के आगे बढ़ाने में मदद करें।
- पूजा सैनी, टीचर