फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आपतिजनक टिप्पणी मामले में अजय चौटाला ने नहीं दिया जवाब

आपतिजनक टिप्पणी मामले में अजय चौटाला ने नहीं दिया जवाब

Sun, 05 May 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
आपतिजनक टिप्पणी मामले में अजय चौटाला ने नहीं दिया जवाब

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कांग्रेस पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी श्रुति चौधरी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में जननायक जनता पार्टी के संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला को सहायक रिटर्निंग अधिकारी विनेश कुमार ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। उनको दो दिन के अंदर जवाब देना था। तीन दिन बीतने के बाद अभी तक जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने यह नोटिस 2 मई को ईमेल के माध्यम से अजय चौटाला के पास भेजा था।
जननायक जनता पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी श्रुति चौधरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। चौटाला ने कहा था कि मेरे खिलाफ चुनाव लड़ने वाली प्रत्याशी और उनकी मां ने फ्राड किए हैं। इसके अलावा भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने ईमेल के माध्यम से इलेक्शन कमीशन भारत, हरियाणा के अलावा महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर से की थी। इसके बाद आरओ भिवानी ने इसकी जांच महेंद्रगढ़ एसडीएम एवं एआरओ विनेश कुमार को दी थी। एआरओ ने जांच की रिपोर्ट उपायुक्त के माध्यम से आरओ अंशज सिंह के पास भेज दी थी। इसके बाद एसडीएम को एक्शन लेने के लिए आदेश जारी किए थे। एसडीएम विनेश कुमार ने 2 मई को नोटिस जारी कर अजय चौटाला से जवाब मांगा था। पांच माई को तीन दिन का समय बीत जाने के बाद भी उनका जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन


अजय चौटाला को 2 मई को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा था। मेल के द्वारा ही उनको नोटिस भेजा गया था। अभी तक उनका जवाब नहीं मिला है। अगर पोस्ट के माध्यम से ऑफिस में आ गया हो तो उसकी मुझे जानकारी नहीं है। -विनेश कुमार, एआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed