{"_id":"5cb37595bdec22141a4a3029","slug":"151555264917-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए: 2037 आवेदनकर्ताओं में से 1724 बच्चों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए: 2037 आवेदनकर्ताओं में से 1724 बच्चों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिलेभर में रविवार को नियम 134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला चाहने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित करवाई गई। इस परीक्षा में जिला भर में बनाये गए केंद्रों में 1724 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान 313 बच्चे अनुपस्थित रहे। जबकि इसके लिए 2037 बच्चों ने आवेदन किया था।
नोडल अधिकारी रतन सिंह ने बताया की प्रत्येक खंड मुख्यालय पर यह परीक्षा आयोजित की गई। नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली तथा नांगल चौधरी में इसके लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह सांगवान व उनकी टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और इनके सुचारु रूप से संचालन को सुनिश्चित किया।
सांगवान ने बताया कि जिला स्तर पर इस परीक्षा के लिए 2037 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 1724 बच्चों ने भाग लिया। यह परीक्षा कक्षा दूसरी से लेकर बारहवीं में प्रवेश के लिए ली गई थी। जिसमें उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर निजी स्कूलों में सीटों का आवंटन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सांगवान, नोडल अधिकारी रतन सिंह व मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त की टीम ने केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गरीबी की रेखा ने नीचे जीवन जीने वाले परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में सीटें आरक्षित है। जिन पर प्रवेश लेने के लिए मारामारी के चलते शिक्षा विभाग प्रवेश परीक्षा आयोजित कर उक्त सीटों का आवंटन करता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा का परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जायेगा। इसमें दाखिले के लिए 19 अप्रैल को ब्लॉक स्तरीय पहली सूची जारी की जायेगी।
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई परीक्षा
नारनौल खंड के लिए यह परीक्षा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में रविवार को आयोजित की गई। यह परीक्षा बीईओ केएस बालवान के देखरेख में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। इस केंद्र में कुल 532 बच्चों ने परीक्षा दी। केंद्र में परीक्षा से एक घंटे पहले ही बच्चों को पहचान पत्र व ऑनलाइन आवेदन पत्र की अनुक्रमांक दिखाने के बाद ही परीक्षा में शामिल किया गया। केंद्र के परीक्षा ऑब्जर्वर संतोष कुमार व प्रधानाचार्य मानसिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा अधीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा एवं सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार की परीक्षा में कक्षा दूसरी में आठ, कक्षा तीसरी में 13, कक्षा चौथी में सात, कक्षा पांचवीं में नौ, कक्षा छठी में 13, कक्षा सातवीं में नौ, कक्षा आठवीं में छह, कक्षा नौवीं में सात, कक्षा 10वीं में छह तथा कक्षा 12वीं में दो बच्चे अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुल 612 में से 532 बच्चे ही शामिल हुए।
ऐसे होगी परीक्षा के बाद की प्रक्रिया
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। 19 अप्रैल को पहली मेरिट की सूची जारी होगी। जिसमें 22 से 24 अप्रैल तक पहली सूची में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। इसके बाद 25 अप्रैल को दूसरी मेरिट सूची जारी करने के बाद 29 अप्रैल से एक मई तक दाखिले होंगे।
जिले में परीक्षा केंद्रों पर दी परीक्षा
परीक्षा केंद्र कुल अनुपस्थित
नारनौल 612 80
अटेली 317 43
महेंद्रगढ़ 583 91
नांगल चौधरी 122 25
कनीना 403 74
कुल 2037 313
फोटो नंबर 17
134 ए के तहत 127 बच्चों में से 122 ने दी परीक्षा
नांगल चौधरी। 134ए के तहत बच्चों के निजी स्कूलों में दाखिला के लिए रविवार को नांगल चौधरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा आयोजित करवाई गई। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई और 12 बजे समाप्त हुई। परीक्षा के आधे घंटे पहले ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर परिजनों के साथ पहुंच गये थे। जिसके बाद सभी विद्यार्थियों के रोल नंबर लिस्ट से मिलान करने के बाद उनको परीक्षा हाल में बैठा दिया गया। जिसमें दो विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन नंबर का मिलान विभाग द्वारा जारी लिस्ट में नहीं हुआ। जिसके कारण उनको परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। परीक्षा में कक्षा दूसरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के कुल 127 बच्चों में से 122 बच्चों ने 134ए के तहत परीक्षा दी। जिसमें सबसे कम छह विद्यार्थी ही 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद स्वरूप मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा गरीब बच्चों का निजी स्कूलों में सरकारी फीस पर दाखिले के लिए 134ए के तहत कक्षा दूसरी से लेकर 12वीं तक के छात्रों के आवेदन मांगे गए थे। जिसके आधार पर रविवार को नांगल चौधरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा आयोजित करवाई गई। जिसमें निजी स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए कुल 127 विद्यार्थियों में से 122 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने किया दौरा
परीक्षा केंद्र पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव ने परीक्षा केंद्र का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों से परीक्षा संबंधी जानकारी ली। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी आनंद स्वरूप मिश्रा भी उनके साथ थे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गरीब बच्चों को बिना फीस के प्राईवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दिलाने के लिए शिक्षा नियमावली 134ए कानून बनाया गया था। जिसके तहत यह परीक्षा आयोजित करवाई गई है।