फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सिंगल विंडो सिस्टम के तहत जिला स्तर पर अंत्योदय व ग्राम स्तर पर अटल केंद्रों पर ऑनलाइन सेवाएं मिलेगी

सिंगल विंडो सिस्टम के तहत जिला स्तर पर अंत्योदय व ग्राम स्तर पर अटल केंद्रों पर ऑनलाइन सेवाएं मिलेगी

Tue, 25 Dec 2018 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सिंगल विंडो सिस्टम के तहत जिला स्तर पर अंत्योदय व ग्राम स्तर पर अटल केंद्रों पर ऑनलाइन सेवाएं मिलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सुशासन दिवस पर राज्य में 425 तरह की सेवाएं और योजनाएं ऑनलाइन शुरू हो जाएंगी। अब किसी भी काम के आवेदन करने के लिए नागरिकों को किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। सरकार सिंगल विंडो सिस्टम के तहत जिला स्तर पर अंत्योदय व सरल केंद्र जबकि उपमंडल व तहसील स्तर पर अंत्योदय-सरल केंद्र की शुरूआत होगी। इसके अलावा ग्राम स्तर पर अटल केंद्रों की भी शुरूआत 25 दिसंबर से होगी। सिंगल विंडो के तहत हर काउंटर पर सभी प्रकार के कार्य होंगे। एसडीएम जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला लघु सचिवालय में विभिन्न अधिकारियों की एक कार्यशाला आयोजित की गई।
बैठक में एसडीएम ने कहा कि लोगों को सभी प्रकार की सेवाएं व योजनाएं तुरंत व पारदर्शी तरीके से मिले, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया जा रहा है। सिस्टम को सभी अधिकारी अच्छी तरह से समझ लें ताकि सेवाएं देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी हिमांशु गुप्ता ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिंगल विंडो के अलावा कोई भी नागरिक अपने कंप्यूटर या मोबाइल से भी सरल हरियाणा वेबसाइट पर जाकर सभी योजनाओं व सेवाओं के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें जिन सेवाओं में आवेदनकर्ता को हाजिर होने की जरूरत होगी, उन्हें विभाग द्वारा बुलाया जाएगा। इसकी सारी जानकारी उसके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। लगभग 19 विभागों की योजनाएं व सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अब सरकारी विभाग ऑफलाइन आवेदन की बजाए नागरिकों को अंत्योदय-सरल केंद्रों के माध्यम से आवेदन करने को कहें। गुप्ता ने बताया कि पूरे राज्य के सभी जिलों के काम का स्कोर सीएम सेल के डैश बोर्ड पर दिखाई देगा। इसमें अलग-अलग विभागों का भी स्कोर दिखाई देगा। सीएम कार्यालय की निगरानी रहेगी। उन्होंने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से इस नई प्रणाली के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया। इस मौके पर नोडल अधिकारी अमित शर्मा तथा डीआईओ जिनेंद्र अग्रवाल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


लोक सेवा अधिकार कानून के तहत होंगे काम
हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अब सभी योजनाओं व सेवाओं को लोक सेवा अधिकार कानून के तहत कर दिया गया है। तय समय में अधिकारियों को या तो काम करना होगा या फिर उसका स्टीक कारण बताते हुए उसका आवेदन रद्द करना होगा। अब कोई भी काम बिना कारण से लटकाया नहीं जा सकेगा। अंत्योदय-सरल केंद्रों पर सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक टोकन लेने का समय रहेगा। इन केंद्रों पर मौजूद ऑपरेटर दो ग्रुप में लंच पर जाएंगे ताकि काम लगातार जारी रहे। पहली शिफ्ट में दोपहर 12:30 से एक बजे व दूसरी शिफ्ट में दोपहर एक से 1:30 बजे तक ऑपरेटर लंच पर जाएंगे। यह व्यवस्था पूरे हरियाणा में इसी तरह से लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आज करनाल से करेंगे सेवाओं और योजनाओं की लॉन्चिंग
सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर 22 अंत्योदय भवनों में ऑनलाइन सेवाओं व योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, नारनौल के लघु सचिवालय में नव निर्मित अंत्योदय-सरल केंद्र में हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव मौजूद रहेंगी। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि नारनौल में लघु सचिवालय में अंत्योदय भवन बनकर तैयार हो चुका है। सरल केंद्र पहले ही चल रहा है। ये दोनों ही भवन साथ-साथ ही बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री पूरे राज्य के मुख्यालयों पर अंत्योदय व सरल केंद्र का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करेंगे। सीएम अंत्योदय सरल हेल्पलाइन व पब्लिक फीडबैक, आईवीआर, अंत्योदय सरल परफॉर्मेंस डैस बोर्ड व अधिकारियों के लिए अंत्योदय सरल मोबाइल एप की लॉन्चिंग करेंगे। जिला स्तर पर मुख्य अतिथियों से संक्षिप्त वार्तालाप करेंगे। दोपहर में दो से तीन बजे तक उपमंडल स्तर व तहसील स्तर पर इन केंद्रों में सेवाओं की लॉन्चिंग होगी। इसमें संबंधित जिलों के मंत्री व विधायक के अलावा उपायुक्त मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed