{"_id":"5ad253e74f1c1ba37f8b484e","slug":"151523733479-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रजिस्ट्री हुए बगैर शिक्षामंत्री ने आंबेडकर भवन की रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की रजिस्ट्री हुए बगैर शिक्षामंत्री ने आंबेडकर भवन की रखी आधारशिला
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन की रजिस्ट्री हुए बिना शिक्षामंत्री ने रखी आंबेडकर भवन की आधारशिला
महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने शनिवार को भीम राव आंबेडकर भवन की आधारशिला रखी है। किंतु अभी तक यह जमीन नगरपालिका ने भीम राव आंबेडकर स्मारक समिति के नाम नहीं की है। इसकी जानकारी मंत्री को भी नहीं थी।
उल्लेखनीय है कि चौधरी देवीलाल पार्क के पास प्रदेश सरकार ने विगत वर्ष केबिनेट की मीटिंग में एक हजार गज जमीन भीम राव आंबेडकर स्मारक समिति को देने का प्रस्ताव पास किया था। इस जमीन के पैसे आंबेडकर स्मारक समिति ने नगरपालिका में जमा करवा दिए थे। किंतु अभी तक जमीन भीम राव आंबेडकर स्मारक समिति के नाम नहीं की गई है। जमीन को लेकर नगरपालिका एमई और नगरपालिका प्रधान को भी स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं है। दोनों का मत अलग अलग है। नगरपालिका प्रधान का कहना है की मेरे समय में कोई रेजुलेशन पास नहीं हुआ है।
11 मई 2017 को केबिनेट की मीटिंग में अंबेडकर स्मारक समिति को एक हजार गज जगह देने का प्रस्ताव पास हुआ था। उसके बाद हमने 8 नवंबर को 2017 को नगरपालिका में जमीन की फीस भी जमा करवा दी थी। नगरपालिका एमई और प्रधान के आदेश के बाद तहसीलदार ने कब्जा दिला दिया था और जमीन की पैमाइश भी हो चुकी है जिसकी रिपोर्ट नगरपालिका को सौंपी हुई है। आज बाबा साहेब का जन्मदिन था तो इसलिए इसकी आधारशिला रखी गई। जब भी नगरपालिका मीटिंग होगी तो उसका प्रस्ताव पास हो जाएगा।
विज्ञापन
- सुंदर लाल जोरासिया, सुंदर लाल जोरासिया ,भीम राव अंबेडकर स्मारक समिति
नगरपालिका जमीन की राशि नगरपालिका में जमा है। लेकिन नगरपलिका की बैठक नहीं होने की वजह से आंबेडकर भवन के नाम जमीन अभी तक नहीं हुई है। नगरपालिका की बैठक होने के बाद आंबेडकर समिति के नाम जमीन करवा दी जाएगी।
-अंकित वशिष्ठ , एमई नगरपालिका महेंद्रगढ़