{"_id":"5aa18bbe4f1c1ba6768b460a","slug":"151520536510-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल रोकने पहुंचे बोर्ड सचिव को बसई में घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल रोकने पहुंचे बोर्ड सचिव को बसई में घेरा
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामंत्री के क्षेत्र में नकल रोकने पहुंचे बोर्ड सचिव को घेरने का प्रयास
महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री के गृह क्षेत्र के संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव के नेतृत्व में फ्लाइंग की छह टीमों की छापामारी से हड़कंप मच गया। वीरवार को नकल कराने पहुंचे परीक्षार्थियों के परिजन और नजदीकी केंद्रों से भागते नजर आए। गांव बसई में ग्रामीणों ने सचिव के नेतृत्व में पहुंचे फ्लाइंग की टीमों को घेरने का प्रयास किया। डीसी की चेतावनी के बाद भाजपा कार्यकर्ता ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर लौटाया। सेंटर में घुसकर शांति भंग करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप से नाराज बोर्ड सचिव ने बसई के तीनों परीक्षा केंद्रों को रद्द कर दिया। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ के दो अन्य परीक्षा केंद्रों को भी रद्द कर दिया। अभी तक महेंद्रगढ़ में छह परीक्षा केंद्र रद्द किए जा चुके हैं। बसई में ही तीन विद्यार्थियों के केस बनाए। वीरवार को महेंद्रगढ़ जिले में कुल 47 केस बनाए गए।
वीरवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर था। गांव बसई, आकोदा, पाली सहित छह परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील घोषित हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर वीरवार को बोर्ड सचिव धीरेंद्र खरगटा, उपायुक्त गरिमा मित्तल, एसडीएम विक्रम सिंह, डीएसडब्ल्यूओ अमित शर्मा और दो लोकल फ्लाइंग ने एक साथ छापा मारा। टीम के गांव बसई के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचते ही केंद्र के बाहर खड़े लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। इसी दौरान एसडीएम विक्रम सिंह और उनके सुरक्षा कर्मचारी ने एक युवक को पकड़कर बोर्ड सचिव के हवाले कर दिया। युवक का कहना था कि वह तो अपने घर के अंदर बैठा था, वहीं से उसे पकड़ कर लाया गया है। उसने कुछ नहीं किया है। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तो करीब 100 से ज्यादा लोग हूटिंग करते परीक्षा केंद्र की तरफ दौड़कर आने लगे। उनकी आवाज और हरकत देखकर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। उपायुक्त गरिमा मित्तल ने भाजपा कार्यकर्ता कंवर डालू सिंह को चेतावनी देकर ग्रामीणों को वापस भेजने को कहा। डालू सिंह ने ग्रामीणों के हाथ पांव जोड़कर लौटने को कहा। इसके बाद ग्रामीण लौटे। इसी बीच युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि उनका बेटा घर पर था। वहीं से पुलिस उठाकर लाई है। मजबूरीवश फ्लाइंग को उस युवक को छोड़ना पड़ा। इसके बाद फ्लाइंग के लौटते ही गांव के लोग सेंटर में घुसकर नकल कराने लगे। पहले से मौजूद लोकल फ्लाइंग ने मामले की जानकारी बोर्ड सचिव को दी। सचिव अपनी टीम के साथ दोबारा परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान टीम ने सात लोगाें को पकड़ लिया जबकि अन्य भाग निकले। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में परीक्षा कराई गई।
एसडीएम और डीएसपी की निगरानी में होगा आज का पेपर
बोर्ड सचिव ने धीरेंद्र खरगटा ने बताया कि 9 मार्च को 12वीं की परीक्षा इसी परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को आयोजित होने वाली परीक्षा में डीएसपी सतेंद्र कुमार और एसडीएम विक्रम सिंह पूरे समय परीक्षा केंद्र पर होंगे। उनकी निगरानी में ही पूरी परीक्षा करवाई जाएगी। यह परीक्षा केंद्र को तोड़कर राव जयराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुंदेबाज नगर को दूसरा परीक्षा केंद्र बनाया है। कक्षा दसवीं की 10 मार्च को होने वाली परीक्षा राव जयराम सीनियर सेकेंडरी परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
पांच सेंटर तोड़े, पर पर मामला दर्ज, 47 बनाए यूएमसी
उड़नदस्ते ने जिले के परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग अभियान चलाकर 47 नकलचियों के यूएमसी केस बनाए और परीक्षाओं में बाह्य हस्तक्षेप करने पर धारा-144 का उल्लंघन के लिए नौ पर एफआईआर दर्ज करवा कर पुलिस के हवाले किया। बोर्ड सचिव की फ्लाइंग ने महेंद्रगढ़ में पांच परीक्षा केंद्रों को तोड़ दिया। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ के दो सेंटरों एवं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बसई में स्थापित दो सेंटरों व सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसई के एक सेंटर को तोड़ दिया गया। राव जयराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुंदेबाज नगर बेरी में बाहरी हस्तक्षेप के चलते शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाओं को संपन्न करवाने के लिए शिफ्ट किया। अब इन पांच सेंटरों में दसवी व बारहवीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से राव जयराम स्कूल में करवाई जाएंगी। नांगल चौधरी के एक स्कूल में तो एक विद्यार्थी की जगह दूसरे को परीक्षा देते उड़नदस्ते ने पकड़ा तथा केस दर्ज करवाया गया। पिछले दो दिनों में महेंद्रगढ़ खंड में छह परीक्षा सेंटर तोड़े जा चुके हैं। बुधवार को एसडीएम की सिफारिश पर नेशनल मॉडल स्कूल का सेंटर तोड़ा गया है जिसकी परीक्षा डाइट में आयोजित करवाई जाएगी।
पहले भी रद्द हो चुकी है इस सेंटर का पेपर:
गांव बसई के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का सेंटर पहले भी तोड़ा जा चुका है। उसके बाद राजनीति दबाव के चलते बोर्ड यहां दोबार सेंटर दे दिया। पिछली बार अमर उजाला इस सेंटर में धड़ल्ले से नकल होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। उसके बाद बोर्ड को दसवीं साइंस का पेपर रद्द करना पड़ा। इस बार भी बाहरी हस्तक्षेप के चलते बोर्ड सचिव ने बसई के इस सेंटर को तोड़ दिया। अब इस सेंटर की परीक्षा राव जयराम सीनियर सेकेंडरी बुंदेबाज नगर में आयोजित होगी।
वर्जन:
हमने महेंद्रगढ़ के कई परीक्षा केंद्रों का चेक किया। बसई गांव राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाहरी हस्तक्षेप बहुत अधिक था। इस कारण उस परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया गया है। यह सेंटर परमानेंट रद्द कर दिया है और सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा बसई परीक्षा केंद्र पर तीन और जिले में 46 केस बनाए हैं। - धीरेंद्र खरकटा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड