{"_id":"5a5a58ee4f1c1bb03f8b4b90","slug":"151515870446-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएस के तीन फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का करेंगे नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएस के तीन फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का करेंगे नेतृत्व
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन खिलाड़ियों का 14 आयु वर्ग में प्रदेश स्तरीय (एसजीएफआई) फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। उनके चयन से स्कूल के विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। फुटबॉल कोच राजकुमार ने बताया कि हरियाणा स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के 14 आयु वर्ग में विद्यालय की टीम तृतीय स्थान पर रही थी। इस टीम से राज्य स्तरीय टीम के लिए उनके विद्यालय से तीन खिलाड़ियों अमल, रूपेश व साहिल का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी 17 से 22 जनवरी को पूना महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय के खिलाड़ियों के चयन पर आरपीएस ग्रुप के सीईओ इंजी. मनीष राव व चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी निखारा जाता है। इसी का परिणाम है कि उनके विद्यालय के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए मंच मिलना आवश्यक है। प्राचार्या सविता यादव, उप प्राचार्य रवींद्र सिंह तंवर, प्रशिक्षक अखिलेश तंवर, अमित यादव, यतिन, दीपक, रवि, जितेन्द्र, रवींद्र, धर्मवीर, राजकुमार सहित समस्त आरपीएस परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।