फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शौचालय बनवाने को लेकर हो रही है राजनीति

शौचालय बनवाने को लेकर हो रही है राजनीति

Thu, 21 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
शौचालय बनवाने को लेकर हो रही है राजनीति
शौचालय के लिए 63 आवेदकों को नहीं मिला भुगतान
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर पालिका में स्वच्छता अभियान के तहत गरीबों के लिए बनने वाले शौचालयों पर भी राजनीति हो रही है। नगरपालिका में शौचालयों के वैसे तो 1100 आवेदन आए थे, जिनमें से 400 परिवारों को ही शामिल करना था। नपा प्रशासन ने 337 आवेदकों को पैसा जारी कर दिया है, लेकिन 63 को चार महीने से ज्यादा समय हो गया, लेकिन पहली किस्त नहीं मिल पाई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन चार पार्षद इनको हटाकर अपने वार्ड के लोगों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं इसलिए अभी तक उनको पहली किस्त जारी नहीं की गई जबकि जेई ने चार पांच माह पहले सभी आवेदकों पर अपनी रिपोर्ट अधिकारी के समक्ष पेश कर दी थी। अभी वह रिपोर्ट एमई के पास रखी हुई है किंतु उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वैसे एमई अंकित वशिष्ठ ने कहा कि अभी उनके फार्म ऑनलाइन नहीं चढ़ पाए हैं।
विज्ञापन

आपको बता दें कि केंद्रीय सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत घरों के अंदर शौचालय बनवाने की स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम के तहत नगरपालिका द्वारा सर्वे करना था कि कितने घरों में शौचालय नहीं है। जिन घरों में शौचालय नहीं है और उनकी हालत बनाने की नहीं है तो उसके लिए केंद्र सरकार की ओर से एक शौचालय के 14 हजार रुपये जारी किए थे। ऐसे में नगरपालिका ने सर्वे में 400 गरीब लोगों को पाया था। 400 में से 337 को पहली किस्त सात हजार रुपये जारी की जा चुकी है किंतु अभी भी 63 ऐसे लोग हैं जिनको शौचालय के पैसे नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिए जा चुके हैं ज्ञापन
मोहल्ला महायचान के कुछ लोगों को शौचालय के नाम पर पैसे नहीं मिले थे तो इसके लिए उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपने के बाद ही नगरपालिका ने उनको पैसे जारी किए थे। इसके बाद मोहल्ला बास में लोगों ने भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। उनको भी अभी तक शौचालय के पैसे नहीं मिल पाए। इसके अलावा शहर के अन्य वार्डों के गरीब लोगों को भी शौचालय के पैसे नहीं मिले हैं।

50 पर नहीं शुरू हुआ काम
नगरपालिका एमई अंकित वशिष्ठ ने बताया कि नगरपालिका की ओर से 337 लोगों को 23 लाख 59 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। इनमें से 200 लोगों ने शौचालय का आधा काम करवा कर दूसरी किस्त के लिए आवेदन कर दिया है। 113 शौचालयों पर काम अभी चल रहा है जो पूूरा नहीं हुआ है। लगभग 50 आवेदकों ने अभी अपना काम शुरू नहीं किया है।

-------------
नगरपालिका में 400 में से 337 लोगों को पहली किस्त जारी की जा चुकी है। 63 आवेदकों के अभी तक ऑनलाइन नाम नहीं चढ़ाए हैं। नाम चढ़ाने के बाद उनको पहली किस्त दे दी जाएगी।
-अंकित वशिष्ठ, एमई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed