{"_id":"59b19e564f1c1be67f8b4db2","slug":"151504812630-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने जनता के साथ किया विश्वासघात : संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने जनता के साथ किया विश्वासघात : संदीप
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने जनता के साथ किया विश्वासघात : संदीप
नारनौल। आयुर्वेद विभाग के पार्ट टाइम कर्मचारियों का धरना वीरवार को चौथे दिन भी जारी रहा। लघु सचिवालय में चल रहे धरने पर प्रधान मनोज कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव किरोड़ीमल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान गुलजारी लाल, हेमसा के राज्य प्रधान संदीप सांगवान, जिला प्रधान हेमसा बाबूलाल यादव व चतुर्थ श्रेणी सरकार कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजान यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।
धरने का संबोधित करते हुए संदीप सांगवान ने कहा कि यहां के आयुर्वेद विभाग के पार्ट टाइम कर्मचारियों का इस साल जो वेतन मिला है वो पिछले साल के डीसी रेट से भी कम है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और आशा के साथ बीजेपी सरकार को अपना समर्थन दिया था, उस पर वह खरी नहीं उतरी। बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र में भी कहा था कि यदि उनकी सरकार हरियाणा में बनी तो कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे। लिपिकों को पंजाब के समान वेतनमान देंगे सहित अनेक लोक लुभावने वायदे किए थे। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव किरोड़ीमल सैनी ने कहा कि सरकार को आज प्रदेश में शासन करते हुए ढाई साल हो गए हैं, लेकिन आज तक न तो कर्मचारियों को रेगुलर करने की नीति बनाई गई और न ही पंजाब के समान वेतनमान दिया गया। सरकार पिछले कई दिनों से कर्मचारियों को हटाने, वेतन कम करने, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों क ी अवहेलना की है। उन्होंने कहा कि यदि पार्ट टाइम कर्मचारियों के वेतन में सुधार नहीं किया तो एक-एक कर्मचारी के समर्थन में आंदोलन होगा। धरने को हेमसा के प्रधान बाबूलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुजान यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मनोज कुमार, उदय पूर्ण सिंह, जय सिंह, सरजीत, राजपाल, हरी राम, सुनील, रूपेश, ममता, ज्वाला, रजनी, लाली, शकुंतला, कमलेश, लक्ष्मी, मुनेश, सोमदत्त, राजबीर, सविता, अजय, किशोरी लाल व सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।