{"_id":"67f01b6ce1a2bbfe740d8cbe","slug":"150-roads-are-in-bad-condition-12-are-in-good-condition-narnol-news-c-203-1-sroh1012-116230-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 150 सड़कें बदहाल, 12 हुईं चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 150 सड़कें बदहाल, 12 हुईं चकाचक
Fri, 04 Apr 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- बालाजी चौक पर सड़क निर्माण का कार्य करते मजदूर--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। शहर में बदहाल मार्गों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहर के 15 वार्डों में करीब 150 बदहाल मार्गों का निर्माण करवाया जा रहा है। इनमें से 12 सड़कों का निर्माण पूरा कर चकाचक कर दिया गया है।
शेष वार्ड की बदहाल मार्गों का निर्माण कार्य एक माह में शुरू करवाया जाएगा। 10 वर्षों से बदहाल मार्गों को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
शहर के बालाजी चौक से विश्वकर्मा चौक तक करीब 20 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। करीब 300 मीटर मार्ग सीसी लेवल का बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर का प्रमुख मार्ग मसानी चौक से लेकर कॉलेज रोड तक करीब दो किलोमीटर सड़क अप्रैल में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
नपा की ओर से 2.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नपा की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मार्ग पर खंभों की शिफ्टिंग के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। बिजली निगम की ओर से एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजा जा चुका है। नपा के अधिकारियों का कहना है कि बिजली निगम की ओर से एस्टीमेट जैसे ही मिल जाएगी। उसके बाद चबूतरे तोड़ना शुरू कर दिया जाएगा। ताकि पोलों की शिफ्टिंग की जा सके। सब्जी मंडी से ब्रह्मचारी रोड तक करीब एक किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नपा की ओर से बारिश सीजन से पूर्व मुख्य सड़कों के निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ये सड़कें हुई चकाचक
ये सड़कें हुई चकाचक .रेलवे रोड पर विष्णु मंदिर के पास सड़क का कार्य पूरा
.शास्त्री कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य पूरा
.साईं मंदिर से पुराना महिला महाविद्यालय तक सड़क निर्माण पूरा
. मोहल्ला प्रजापत से लेकर ओम साईं राम स्कूल तक सड़क बनी
. मोहल्ला वाल्मीकि मंदिर से सामुदायिक भवन तक निर्माण कार्य
. वार्ड नंबर 10 में सड़क निर्माण पूरा हुआ
. वार्ड नंबर 9 में सड़क निर्माण पूरा
. वार्ड नंबर 8 में सड़क निर्माण पूरा
. वार्ड नंबर 11 सड़क निर्माण पूरा
. बालाजी चौक से लेकर विश्वकर्मा चौक तक सड़क निर्माण पूरा