फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   15 drains will be cleaned with Rs 15 lakh

Mahendragarh-Narnaul News: 15 लाख रुपये से होगी 15 नालों की सफाई

Thu, 13 Jul 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
15 drains will be cleaned with Rs 15 lakh
महेंद्रगढ़। नगरपालिका ने नालों की सफाई के लिए 15 लाख रुपये के टेंडर अलॉट किए जा चुके हैं। ठेकेदार उक्त राशि से शहर के लगभग 15 नालों की सफाई करेगा। जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगा। हालांकि यह काम मानसून से पहले शुरू करना था लेकिन यहां पर देर आए दुरस्त आए की कहावत चरितार्थ हो रही है।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से हर बार मानसून से पहले लाखों रुपये खर्च कर नालों की सफाई करवाई जाती है ताकि शहर में बारिश होने पर जलभराव न हो और पानी की निकासी सुचारू रूप से रहे। इस बार मानसून शुरू होने के बाद टेंडर लगाए गए थे। पालिका ने लगभग 15 दिन पहले नालों की सफाई के लिए 15 लाख रुपये के टेंडर लगाए थे। टेंडर ठेकेदार को अलाॅट कर दिया गया है। अब ठेकेदार जेसीबी मशीन से नालों की सफाई करवाएगा तथा कीच को उठान का कार्य भी करेगा। शहर में लगभग 15 नालों की पहचान की गई है जिनकी ठेकेदार सफाई करेगा। ठेकेदार नालों की सफाई का एक महीने का समय दिया गया है लेकिन नपा की ओर से एक जल्द से जल्द सफाई करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को परेशानी उठानी न पड़े। उम्मीद की जारी है कि दस से पंद्रह दिनों में नालों की सफाई हो जाएगी।
विज्ञापन

इन नालों की होगी सफाई
बुचौली रोड पर मसानी चौक से शमशान घाट तक
मोहल्ला नाथूवाला माता से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक
पूर्व चेयरमैन भगत सिंह के आवास से फायर स्टेशन तक
बास स्कूल से धोलपोश गोशाला तक।
मोहल्ला पड़ाव से पुरानी बिजली बोर्ड कार्यालय तक।
पशु अस्पताल से मसानी चौक तक।
तुलाराम चौक से ओबीसी बैंक।
अनाज मंडी गेट से पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह के आवास तक।
फ्लाईओवर के दोनों तरफ।
नगरपालिका कार्यालय से सेठ गोरीदत्त धर्मशाला।
मस्जिद से मोहल्ला वाल्मीकि तक।
मोहल्ला सराय से देवीजी मंदिर तक।
पूर्व चेयरमैन भगत सिंह के आवास से पुराना बस स्टैंड तक।
सैनी सभा से मॉडल स्कूल तक।

शहर में 15 लाख रुपये विभिन्न नालों की सफाई होनी हैं जिसके लिए टेंडर अलॉट कर दिया गया है। एक-दो दिन में काम भी शुरू हो जाएगा। - मनोज कुमार, जेई, नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed