फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सता पक्ष ने एतिहासिक बताया तो विपक्ष ने कहा चुनावी बजट

सता पक्ष ने एतिहासिक बताया तो विपक्ष ने कहा चुनावी बजट

Tue, 26 Feb 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
सता पक्ष ने एतिहासिक बताया तो विपक्ष ने कहा चुनावी बजट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा सरकार के बजट को सत्ता पक्ष के लोगों ने ऐतिहासिक बताया। किसानों के लिए शुरू की गई पेंशन को सत्ता पक्ष के लोगों ने सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। विपक्ष के लोगों ने बजट को चुनावी बजट कहा। विपक्ष के नेताओं ने कहा इस बजट पर अमल नहीं हो पाएगा। यह लोक लुभावन बजट जनता को फायदा नहीं दे पाएगा। विपक्ष के लोगों ने कहा कि बजट सत्र खत्म होते ही आचार संहिता लागू होने वाली है।

2019 -20 का आम बजट अब तक का सबसे अच्छा बजट है। कोई भी नया कर ना लगाकर आम आदमी को राहत प्रदान की गई। महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया है। उपमंडल स्तर पर महिला खाने खोलने का फैसला कारगर कदम है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। 50,000 से अधिक युवाओं को पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां दी गई हैं।
विज्ञापन

- शकुंतला महायच, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, महेंद्रगढ़।

वर्जन
वितमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की ओर से पेश किया गया एक लाख 32 हजार करोड़ का भारी भरकम बजट चुनावी झुनझुना है। सरकार ने यह बजट तो पास कर दिया लेकिन इस पर अमल कब होगा। इस बजट में किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला। केवल झूठे ख्वाब दिखाए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी इसमें कोई प्रावधान नहीं किया गया है। बजट केवल जुमले बाजी वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रकला खातौद, जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, महेंद्रगढ़।

वर्जन
यह शिक्षा के लिए उन्मुखी बजट है। प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं के लिए उच्चतर शिक्षा के बाद रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे। मौलिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए पिछले वर्ष से 9.3 प्रतिशत की वृद्धि है। कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए स्टार्टअप और उद्यमिता पर बल दे रही है। उच्चतर शिक्षा में केंद्रीकृत ऑनलाइन दाखिलों, विद्यार्थियों के लिए मोबाइल एप्लीकेशन, कॉलेजों में डिजिटल शिक्षा सामग्री, स्मार्ट क्लास रूम और ई-लर्निंग प्रयोगशालाओं के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ाया गया है।
- रामबिलास शर्मा, शिक्षामंत्री, हरियाणा।

यह बजट पूरी तरह से लोक लुभावना बजट है, क्योंकि चुनाव सिर पर हैं। इसमें व्यापारियों व शिक्षा के क्षेत्र में कुछ भी नया प्रावधान नहीं किया गया है। अंतिम बजट में किसानों को लिए लोक लुभावना बजट पेश कर किसानों को गुमराह करने का काम किया है। चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे भाजपा सरकार चार साल में भी पूरे नहीं हुए है। इस बजट में धरातल पर कुछ भी नजर नही आ रहा है। चुनावी घोषणा पत्र में लोगों से किये किये गये वादों का स्पष्टीकरण भी नहीं दे पा रहे है। यह सिर्फ चुनावी बजट है।

- राव नरेंद्र सिंह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा

वर्जन
यह चुनावी बजट है। सरकार ने लोक लुभावना बजट देकर एक तरह से चुनावी बिगुल फूंका है। इस बजट में आंकड़ों का जादू मात्र है। बेरोजगारी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। किसानों व आमजन को इससे कोई फायदा नहीं मिलेगा। सरकार ने चुनाव को नजदीक देखकर यह बजट पेश किया है। महेंद्रगढ़ जिले की बजट में पूरी तरह से अनदेखी रही। युवाओं के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया।
- राव दान सिंह, पूर्व सीपीएस, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed