{"_id":"5b94154c867a55013061afee","slug":"141536431436-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास में पानी भरने से नाराज ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास में पानी भरने से नाराज ग्रामीणों ने दिया धरना
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। बारिश में अंडरपास में पानी जमा रहने से परेशान गणियार के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव के रास्ते पर धरने बैठ गए। वहीं, कारीडोर के लिए चल रहे काम के लिए आने वाले ट्रक को भी रोक दिया गया। कंपनी के सुपरवाइजर ने ग्रामीणों को समस्या का समाधान करने के आश्वासन देने के बाद ग्रामीण धरने से हट गये।
ग्रामीण मुकेश यादव, ईश्वर नंबरदार, अरविंद यादव, राजमित्र, जितेंद्र श्योनारायण प्रधान, कालू पंच, सतेंद्र व पूर्व सरपंच महावीर अन्य ग्रामीणों ने सबसे पहले सुबह कंपनी के लोगों की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। इसके बाद लोग वहीं धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश आते ही अंडरपास में पानी जमा हो जाता है। जिससे गांव का संपर्क कट जाता है। गांव से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं रहता है।
अंडरपास बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों को समस्या से कई बार अवगत करवा दिया गया है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 21 सितंबर तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वे पटरी पर बैठकर धरना देंगे। मौके पर पहुंचे सुपरवाइजर ने ग्रामीणों को अंडरपास का पानी निकालने तथा उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण धरने से उठे।