{"_id":"5a4919674f1c1b1f168b6383","slug":"141514740071-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। खरखड़ा के बाबा साध समाधि पर रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर बाबा साध समाधि स्थल पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को भिवानी और भगड़ाना के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में भगड़ाना की टीम ने 13 रन से भिवानी पर जीत हासिल की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राव अक्षत सिंह थे।
भगड़ाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भगड़ाना ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट पर 67 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भिवानी की टीम 15 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 54 रन ही बना पाई। मैन आफ द मैच मोंटी रहे जिन्होंने 3 ओवर मे 10 रन 3 विकेट भी लिए। प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी सीरीज रोशन बाबा रहे जिसने पूरी प्रतियोगिता में 14 विकेट चटकाए। अंपायर की भूमिका महेंद्र सिंह ढ़ाणी व अनिल यादव ने निभाई। मुख्य अतिथि ने युवा खिलाड़ियों को खेलों के लिए प्रेरित किया और कहा कि खेलों में भी उज्जवल भविष्य छिपा हुआ है। उन्होंने अपने निजी कोष से बाबा साध खेल कमेटी को 51000 रुपये का सहयोग दिया एवं 31000 रुपये मंदिर कमेटी को दान दिए।
खरखड़ा के बाबा साध समाधि पर रविवार को मेला एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। दिन भर मशहूर कलाकारों द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर सरपंच धर्मेंद्र, मनोज ठेकेदार, पंच सतीश फौजी, बलवंत्, पूर्ण भगत, जय भगवान पंच, कांमेटेटर योगेश यादव सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।