फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   14 thousand students of class 10th and 12th will appear for the exam at 52 centers in the district.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 52 केंद्रों पर दसवीं और बारहवीं के 14 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Tue, 25 Feb 2025 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 25 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
14 thousand students of class 10th and 12th will appear for the exam at 52 centers in the district.
फोटो नंबर-04केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरित करते अ​धिकारी। संवाद
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 27 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर मंगलवार को राजकीय कन्या पीएम श्री स्कूल में सभी केंद्रों के अधीक्षकों की बैठक हुई। इसके बाद उन्हें परीक्षा सामग्री वितरति की गई।
विज्ञापन

केंद्र अधीक्षकों को जानकारी देने के लिए मुख्य रूप से बोर्ड सुपरिटेंडेंट रतन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार व जिला नोडल अधिकारी पवन भारद्वाज आदि मौजूद रहे। इस मौके बोर्ड सुपरिटेंडेंट ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा को लेकर जिलेभर में 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 14 हजार के करीब विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सरकारी प्राध्यापकों को ही केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जिले से बाहर के किसी भी अध्यापक के अपने केंद्र में ड्यूटी न लगाएं। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर जहां परीक्षा होनी वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार हर प्रश्नपत्र में क्यूआर कोड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस क्यूआर कोड के माध्यम से तुंरत यह पता लगा जाएगा कि यह प्रश्नपत्र किस केंद्र से लीक हुआ और किस छात्र के रोल नंबर का है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी इंतजाम पूर्ण रूप से कर लिए गए हैं। हरियाणा परीक्षा बोर्ड के जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि 27 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर सभी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित सामग्री वितरित कर दी गई है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के लिए आईडी कार्ड जारी किए हैं। साथ ही स्कूल ड्रेस भी अनिवार्य की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेगी। इसमें 27 फरवरी को पहले दिन 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर रहेगा। दसवीं कक्षा का पहला गणित का पहला पेपर 28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

इंसेट
परीक्षा को लेकर बनाए गए तीन उड़नदस्ते
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा को लेकर जिले में तीन उड़नदस्ते बनाए गए हैं। इसमें जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम का उड़नदस्ता, बोर्ड उड़नदस्ता व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का उड़नदस्ता शामिल रहेगा। सभी केंद्र अधीक्षकों को प्रश्नपत्र उसी दिन राजकीय कन्या पीएमश्री स्कूल जो की बोर्ड सेंटर बनाया गया है वहीं से प्राप्त होंगे। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका भी अधीक्षकों को यही जमा करवाने के लिए आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed