फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   14 Bangladeshi citizens deported for not showing necessary documents

Mahendragarh-Narnaul News: 14 बांग्लादेशी नागरिकों को भेजा गया उनके देश

Fri, 01 Aug 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 01 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
14 Bangladeshi citizens deported for not showing necessary documents
फटो 1महेंद्रगढ़ में पकड़े गए 14 व्यक्तियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत बांग्लादेश वापस भेजते स
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ मुहिम को जारी रखते हुए 14 बांग्लादेशी नागरिकों को बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

ये सभी नागरिक कुछ महीनों से अवैध तरीके से जिले में रह रहे थे। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस अवैध रूप से डेरा जमाने वाले बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना पर अप्रैल में पुलिस ने आकोदा क्षेत्र में स्थित पूजा ब्रिक्स कंपनी भट्टा से इन 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद इनसे भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज जैसे कि पासपोर्ट, वीजा या कोई भी पहचान पत्र मांगा गया, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद सभी 14 व्यक्तियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत बांग्लादेश वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में संदिग्धों की पहचान करने के लिए डॉग स्क्वायड और कमांडो की टीम के साथ समय-समय पर विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। महेंद्रगढ़ पुलिस जिले में अवैध रूप से रह रहे सभी विदेशी नागरिकों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी और भविष्य में भी ऐसे लोगों को डिपोर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed