{"_id":"698795460829aca2b9096f1b","slug":"1377-students-will-appear-for-the-super-100-level-1-examination-at-five-centers-in-the-district-narnol-news-c-196-1-nnl1003-135802-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले के पांच केंद्रों पर 1377 विद्यार्थी देंगे सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले के पांच केंद्रों पर 1377 विद्यार्थी देंगे सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा
विज्ञापन
फोटो नंबर-08जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारनौल।
नारनौल। सुपर-100 योजना के अंतर्गत बैच 2026-28 के लिए लेवल-1 की प्रवेश परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।
जिले के राजकीय विद्यालयों में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत कुल 1377 पंजीकृत विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
सुपर-100 योजना का मुख्य उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को जेईई, आईआईटी एवं नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ निशुल्क बोर्डिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों की बात करें तो अटेली स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 284 विद्यार्थी, नांगल चौधरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 260 विद्यार्थी, नारनौल के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 217 विद्यार्थी, महेंद्रगढ़ के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 361 विद्यार्थी तथा कनीना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 255 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि लेवल-1 की परीक्षा में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा। गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रश्न पत्र पूरी तरह गणित विषय पर आधारित रहेगा।
उन्होंने बताया कि लेवल-1 में सफल विद्यार्थियों को लेवल-2 की परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा, जो कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी। लेवल-2 में चयनित विद्यार्थियों को हरियाणा सरकार द्वारा इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जाएगी।
वर्जन:
राजकीय विद्यालयों में दसवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र/छात्राएं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया था उनके विद्यालय मुखिया उनको परीक्षा केंद्र तक पहुंचना सुनिश्चित करे। परीक्षा के दौरान सभी विद्यार्थी केंद्रों में आधे घंटे पहले पहुंचे। -डॉ. विशेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल