फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है- ओपी चौटाला

अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है- ओपी चौटाला

Sun, 17 Feb 2019 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है- ओपी चौटाला
पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया : चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इनेलो समान विचारधारा वाले विभिन्न दलों को साथ लेकर देश को मजबूत करने के साथ पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के सपनों को पूरा करने का काम करेगी। यह बात इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने शनिवार को सिंघाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने पुलवामा में शहीदों और उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है। आतंकवादी हमले से सरकार की नाकामी झलकती है। चौटाला ने कहा कि इनेलो एक मजबूत संगठन है। आगामी चुनावों में समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत सरकार बनाने का काम करेगी। जननायक जनता पार्टी के बारे में कहा कि समय पर सब कुछ सही हो जाएगा। इनेलो कोई पारिवारिक पार्टी नहीं है बल्कि कार्यकर्ताओं का मजबूत संगठन है। पार्टी को खुशहाल, संपन्न और समृद्ध बनाने के लिए समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश करेगी। जींद उपचुनाव के नतीजों पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। इस दौरान उन्होंने दो बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed