{"_id":"5c27ccbebdec2256c93f7f07","slug":"131546112190-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में न्यूनतम पारा पहुंचा 0.7 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में न्यूनतम पारा पहुंचा 0.7 डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। क्षेत्र में सुखी ठंड के बाद पाला पड़ने से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। तापमान में हर रोज हो रहे उतार चढ़ाव के बीच शनिवार को न्यूनतम तापमान सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। जिले का अधिकांश हिस्सा सुबह कोहरे की घनी चादर में सिमटा हुआ था। दिन में सूर्य के तेवर सामान्य रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जिससे अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रहा।
तेज धूप से लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री की गिरावतट के साथ अब तक के सबसे निचले स्तर 0.7 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने और अधिक कोहरे की चेतावरी जारी की है। आने वाले दिनों में पारा के और नीचे गिरने की आशंका है। पहाड़ों की सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बर्फीली हवाओं ने पूरे क्षेत्र में ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं। हाल ये है कि दिसंबर में ही जनवरी जैसी ठंड हो रही है। जिले में शुक्रवार को न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री व अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तर-पछुवा हवाओं से कोल्ड वेव कंडीशन एक्टिव हो रही है। रात में ठंड बढ़ेगी।