{"_id":"5bbbb290867a5528323e99fd","slug":"131539027600-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोकन नहीं मिलने से किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोकन नहीं मिलने से किसानों ने किया हंगामा
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के लिए टोकन काटे जा रहे हैं। जो किसान शनिवार को बाजरा लेकर आए थे, सोमवार शाम तक उनके भी टोकन नहीं कटने से गुस्साए किसानों ने हंगामा किया।
किसान कपिल, मनोज, रामनिवास समेत अन्य ने कहा कि वे सोमवार सुबह से लाइन में लगे हुए हैं और शाम तक टोकन नहीं मिले। इसलिए मंडी प्रबंधन की व्यवस्था से गुस्साए किसानों ने मंडी में हंगामा किया है।
इस पर मंडी की निगरानी कर रहे एचसीएस अधिकारी सीटीएम रेवाड़ी वीरेंद्र सिंह, कनीना के नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार ने किसानों को मार्केट कमेटी कार्यालय में बुलाकर उनको समझाया। सीटीएम ने कहा कि शनिवार को ज्यादा किसान बाजरे लेकर आए थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण उनकी फसल मंडी में डलवा ली थी। लेकिन उनके टोकन सोमवार को बनाए हैं। उन्होंने कहा कि 163 टोकन शनिवार के और 100 टोकन सोमवार के हैं। पहले जारी टोकनों की खरीद होगी। इसके बाद मंगलवार से आने वाले बाजरे की खरीद की जाएगी। इस मौके पर किसान धर्मपाल वीरेंद्र सिंह, कनीना बार के प्रधान बिजेंद्र यादव, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र, बहराम उपस्थित थे।