फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भाजपा सरकार से सभी परेशान व हताश: ओमप्रकाश चौटाला

भाजपा सरकार से सभी परेशान व हताश: ओमप्रकाश चौटाला

Mon, 28 May 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार से सभी परेशान व हताश: ओमप्रकाश चौटाला
एसवाईएल का पानी इनेलो ही लाएगी, और किसी के बस की बात नहीं : ओमप्रकाश चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि एसवाईएल नहर का पानी दक्षिणा हरियाणा के किसानों की जीवन रेखा है। इनेलो ने इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी है और लड़ती रहेगी। एसवाईएल नहर का पानी इनेलो ही लाएगी और किसी सरकार के बस की बात नहीं है। रविवार को अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके शासन काल में किसानों को फसल का पूरा भाव मिला। प्रदेश के किसानों का बाजरे का एक-एक दाना खरीदा गया। लेकिन हरियाणा में मौजूदा सरकार ने सरसों, गेहूं का मूल्य निर्धारित कर बीच में ही सरसों की खरीद बंद कर दी। जिससे किसानों की सरसों 32 और 33 सौ रुपये में बेचनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। अगर किसान की हालत ठीक होगी तो देश प्रगति करेगा। चौटाला का अनाज मंडी में पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया और पुष्प भेंट किए।

कार्यकर्ताओं से चौटाला ने कहा कि प्रदेश में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। क्योंकि दोनों की विचारधारा कमेरे वर्ग की पक्ष धर रही है। उउन्होंने कहा कि आज कर्मचारी, व्यापारी, कारखाने दार सभी भाजपा सरकार से परेशान व हताश है। रोजाना पैट्रोल और डीजल के भाव बड़ रहे हैं। जिसका आम आदमी पर असर पड़ रहा है। उन्होंने पार्टी के गद्दारों को निशाने पर लते हुए कहा कि ऐसे लोगों हमेशा पार्टी का नुुकसान करते है। उन्हें लिए भविष्य में भी पार्टी में कोई स्थान नही है। इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी मूलाराम, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, राष्ट्रीय सचिव कंवर सिंह कलवाड़ी, वरिष्ठ नेता होशियार सिंह, कमेलश सैनी, मंजूू चौधरी, जिला प्रधान सत्यबीर यादव, कानूनी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जसबीर ढिल्लो, पूर्व एचपीएस के सदस्य सत्यबीर बडेसरा, विद्यानंद लांबा, बसपा जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा, जिला प्रवक्ता बजरंग लाल अग्रवाल, डीएन यादव, शहरी प्रधान सत्यनारायण गुप्ता, बसपा के रामस्वरूप, विक्रम चौधरी, हवासिंह बौद्ध, नारनौल हल्का प्रधान सुरेश यादव, नांगल चौधरी प्रधान अमरसिंह, अटेली प्रधान कर्मवीर यादव, तेजप्रकाश यादव, सिकंदर गहली, केशव संघी, बीरसिंह गहली, केदारनाथ गर्ग, सिलोचना ढिल्लो, सुदेश ढिल्लो, ओमप्रकाश सोनी, नरसिंह दायमा, लक्ष्मी सैनी, विजय छिल्लरो, धर्मबीर यादव, प्रमोद ताखर, सरदार गुरमेल सिंह, अशोक सैनी व चौ. रामकुमार के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed