{"_id":"5ac28ab44f1c1bd1618b5355","slug":"131522698932-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में नारनौल में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में नारनौल में प्रदर्शन
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए बदलाव के विरोध में सोमवार को सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति संघर्ष समिति ने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शहर में कई देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही। वहीं लोगों ने कुछ देर तक रोडवेज की बस को भी रोका। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने महावीर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने वहां लगे सरकारी होर्डिंग भी फाड़ दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।
एससी-एसटी एक्ट पर लिए गए उच्चतम न्यायालय के निर्णय के विरोध में जिला मुख्यालय नारनौल में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह करीब 11 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में एकत्र हुए। जहां पर अनेक वक्ताओं ने लोगों को संबोधित किया। यहां वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने यदि याचिका दायर करके इस एक्ट को यथास्थित में पुन: ज्यों का त्यों लागू नही कराया तो ये केंद्र सरकार के लिए न सिर्फ आत्मघाती कदम होगा बल्कि बीजेपी के प्रत्याशियों को गांवों में भी नहीं घुसने दिया जाएगा। सभा को संबोधित करने वालों में समिति अध्यक्ष भागीरथमल खनगवाल सहित तमाम सामाजिक संस्थाओं और सभाओं के प्रधानों ने बीजेपी सरकार पर जम कर हमला बोला।
महावीर चौक पर जलाया पीएम मोदी का पुतला
सुभाष पार्क से निकल कर प्रदर्शनकारियों ने महाबीर चौक पर पहुंच कर अपने साथ लेकर चल रहे पीएम मोदी की अर्थी का दहन किया। यहां मोदी के पुतले पर लाठियां भी बरसाई गई। यहां पर कुछ लोगों ने सरकारी योजनाओं के लगे होर्डिंग भी फाड़ दिए।
विज्ञापन
रोडवेज बस को रोका लगा जाम
महावीर चौक के पास प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने रोडवेज बस को भी रोक दिया। लोगों की यहां भीड़ ज्यादा होने के कारण महावीर चौक से महेंद्रगढ़ रोड, सिंघाना रोड, रेवाड़ी रोड व शहर के अंदर जाने वाले मार्गों पर जाम लग गया। जिसके कारण लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन कर डीसी को दिया ज्ञापन
समिति के नेतृत्व में प्रदर्शन का समापन जिला सचिवालय में जिला उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर किया। ज्ञापन में अनुरोध किया गया कि इस एक्ट को यथास्थिति में लागू करके इस वंचित तबके को भयमुक्त करें।
बसपा कार्यकर्ता भी हुए शामिल
प्रदर्शन में बहुजन समाज पार्टी की जिला अध्यक्षा सुनीता वर्मा ने नारनौल स्थित सुभाष पार्क में पहुंच कर सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति संघर्ष समिति जिला महेंद्रगढ़ के बैनर तले चल रहे जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन में पहुंच कर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को निष्प्रभावी करने का यह तो सिर्फ ट्रेलर है। बाबा साहेब के संविधान को बदलने की पूरी फिल्म अभी बाकी है। इस मौके पर विमल बेवल, हवासिंह बौद्ध, प्रमोद कटारिया, हवलदार दलबीर, कपिल बाछौद, कृष्ण तोबड़ा, बुधराम चौधरी, मा. सत्यवीर हसनपुरिया, नरसिंह कारिया, अश्वनी बौद्ध बजाड़ व मा. सुनील चंदपुरा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।