{"_id":"5a4e73144f1c1b0f788b6b1a","slug":"131515090708-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग पर कार्य के चलते लगा तीन किलोमीटर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रासिंग पर कार्य के चलते लगा तीन किलोमीटर जाम
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे क्रासिंग पर कार्य के चलते लगा तीन किलोमीटर तक जाम
कनीना। कनीना-अटेली मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते वीरवार सुबह करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। करीब 400 छोटे-बड़े वाहन कनीना-नारनौल व अटेली मार्ग पर फंसे रहे। कनीना की ओर से अटेली व नारनौल जाने वाहनों के पहिए थमे रहे। लबे समय तक जाम रहने से आसपास के ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। रामबास निवासी ग्रामीण सत्यवीर सिंह, ढाणा निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि रेलवे की ओर से बिना किसी सार्वजनिक सूचना के मार्ग अवरुद्ध करके फाटक पर काम करना शुरू कर दिया जिससे सुबह सवेरे ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी अपने वाहनों के साथ जाम में फंस गए।
गौरतलब होगी कि रेलवे की ओर से क्रासिंग फाटक पर हादसों को रोकने के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते क्रासिंग फाटक मार्ग को लीपापोती कर दुरुस्त किया जा रहा है। रेवाड़ी-सादुलपुर रेलवे ट्रैक पर फाटक नंबर 90 सी पर हाल ही में सड़क बनाने की खानापूर्ति की गई। रोड़ी के अभाव में लाइन के दोनों ओर करीब सौ फुट लबी सड़क में अनेकों ाील कर दिए जिससे हादसों में कमी आने की बजाय हादसों को बढ़ावा मिलने की संभावना बन गई है। ग्रामीणों के अनुसार रात्रि के समय बनाई गई इस सड़क पर कोयले की कालिख की जगह रेतीली मिट्टी काली कर डाली गई है। जिससे सड़क से सप्ताहभर बाद ही रोड़ियां छिटकने लगी हैं। ग्रामीण राजीव, रामसिंह, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार, रूपेश ने सड़क को दोबारा से बनाए जाने की मांग की है।