{"_id":"5a4bac534f1c1bd4178b4788","slug":"131514908755-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रशासन के डंडे के आगे नहीं चल पाई निजी स्कूल संचालकों की, करनी पड़ी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रशासन के डंडे के आगे नहीं चल पाई निजी स्कूल संचालकों की, करनी पड़ी छुट्टी
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार संचालकों को बंद करने पड़े स्कूल
फोटो संख्या : 36 से 39
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। प्रशासन की सख्ती के बाद दोबारा से खुले स्कूलों को बंद करना पड़ा।खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र श्योराण ने बताया कि विभाग ने 25 दिसंबर 2017 से 8 जनवरी 2018 तक राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शीतकालीन अवकाश के आदेश जारी किए हुए हैं। आदेशों का पालन करवाने के लिए 26 दिसंबर 2017 को नोटिस के माध्यम से सूचित करवाया गया था।
मंगलवार को पूरा क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा में हुआ। कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर थी। इस दौरान अमर उजाला टीम ने शहर के निजी स्कूल के बस स्टॉप की पड़ताल की। शिव कॉलोनी, सैनीपुरा, 11 हट्टा बाजार, मसानी, ब्रह्मदेव चौक आदि बस स्टॉप पर बच्चे खड़े थे। इस मौके पर टीम ने बच्चों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उनकी छुट्टी 26 से 31 दिसंबर तक ही की गई थी। अभी स्कूल लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो एक छुट्टी स्वयं कर लेते हैं तो वह सिलेबस में पिछड़ जाता है। टीचर काम इतना करवा देते हैं कि उसको रिकवर करना मुश्किल हो जता है। उन्होंने बताया कि ऐसी ठंड में छुट्टी तो वो भी चाहते हैं किंतु स्कूल खुले हैं तो जाना ही पड़ेगा। इसके बाद टीम सतनाली चौक पर पहुंची जहां पर खंड शिक्षा अधिकारी बसों को चेक कर रहे थे। लगभग 20 मिनट तक वो स्टैंड पर खड़े रहे किंतु उस ओर निजी स्कूल की कोई बस नहीं जा रही थी।
बता दें कि खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह श्योराण ने आधा दर्जन से अधिक स्कूलों को चेक किया था। इनमें से चार स्कूल खुले हुए थे। इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिला उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग के निदेशक को लिखा था। इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखे जाने के बाद भी निजी स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं। जब स्कूल खुले रहने की बात खंड शिक्षा अधिकारी को पता चली तो उन्होंने टेेलीफोन पर आदेश देकर स्कूलों की पहले ही पीरियड में छुट्टी करवाई।
विज्ञापन
ईमेल, दूरभाष और व्यक्तिगत तौर पर किया जा चुका है सूचित
खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र श्योराण ने बताया कि विभाग ने 25 दिसंबर 2017 से 8 जनवरी 2018 तक राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शीतकालीन अवकाश के आदेश जारी किए हुए हैं। आदेशों का पालन करवाने के लिए 26 दिसंबर 2017 को नोटिस के माध्यम से सूचित करवाया गया था। इससे पहले भी आदेशों की पालना के बारे ईमेल, दूरभाष और व्यक्तिगत तौर पर सूचित किया गया था। बार-बार निजी विद्यालयों को शीतकालीन अवकाश रखने के बारे में कहा गया है। लेकिन बहुत से निजी विद्यालय अब भी विद्यालय लगा रहे हैं।