फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दशहरा पर्व ा

दशहरा पर्व ा

Sun, 01 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
दशहरा पर्व ा
फोटो संख्या:
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में चहुंओर दशहरा पर्व का माहौल था। भगवान रामचंद्र और बजरंगी जयकारे के उद्घोष सुनाई दे रहे थे। बाद दोपहर लोगों ने दशहरा पर्व का पूजन भी किया। बाजारों में शोभायात्राएं निकाली गईं। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर सात पुतलों का दहन किया गया।
ताऊ देवीलाल पार्क, रेलवे ग्राउंड और राकवमा विद्यालय तीनों ही स्थानों पर बाद दोपहर भारी भीड़ थी। अलग-अलग रामलीलाओं की शोभायात्राएं रथ, बग्गी, घोड़े, बैंडबाजे के साथ मैदान पर पहुंची। इसके बाद वहां राम-रावण की सेना में युद्ध हुुआ। जब राम के द्वारा बार-बार गले पर तीर मारने के बाद भी रावण नहीं मर रहा था तो विभीषण ने उसके ना मरने का कारण बताया। साथी उसके नाभि में तीर मारने की सलाह दी। इसके बाद राम ने रावण की नाभि में तीर मार कर रावण का दहन किया। इस मौके पर भगवान रामचंद के जयकारे लगाए। मेले में बच्चे धनुष, गदा, बांसुरी आदि खरीद रहे थे। रावण के पुतलों का देखकर बच्चे काफी खुश थे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से दशहरा मैदान पर विशेष प्रबंध के तहत पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस खड़ी हुई थी। पार्किंग ठीक नहीं होने के कारण दशहरा ग्राउंड के आसपास जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में नहीं थी रौनक
पिछले कई दिनों से आर्थिक मंदी से जूझ रहा बाजार में दशहरा पर्व पर भी रौनक लौट कर नहीं आई। दिन भर बाजार की रौनक गायब मिली। बाजार की सभी सड़कें दोपहर दो बजे सुनी दिखाई दे रही थीं। व्यापारियों को नवरात्र और दशहरा पर्व पर उम्मीद जगी थी कि बाजार अपने पुराने ट्रैक पर लौट आएगा किंतु ऐसा नहीं हुआ। अब व्यापारी आस दिवाली पर ही टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed