फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नांगल पीपा में सिलाई केंद्र स्थापित -महिलाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

नांगल पीपा में सिलाई केंद्र स्थापित -महिलाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

Tue, 05 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
नांगल पीपा में सिलाई केंद्र स्थापित -महिलाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण
नांगल पीपा में सिलाई केंद्र स्थापित, मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नांगल पीपा में सोमवार को सिलाई केंद्र का शुभारंभ डीवाईसी अजहर हक ने किया। इसमें महिलाओं को सिलाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नीतू यादव ने की। इस दौरान एनवाईवी दीपक कुमार ने महिलाओं को स्कीमों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बीए, एमए उत्तीर्ण करने के बाद युवा सरकारी नौकरी की तलाश करते हैं। नौकरी नहीं मिलने से शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। इसके समाधान के लिए सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। लघु उद्योग, स्वयं सहायता समूह स्थापित करने के लिए ऋण लेने की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। महिलाओं को जागरूक होकर स्वरोजगार स्थापित करना होगा। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, साथ ही आत्म विश्वास बढ़ेगा। नेहरू युवा केंद्र ने पुस्कालय में सिलाई सेंटर खोला है। इसमें नियुक्त ट्रेनर संतोष देवी महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देगी। इस मौके पर उदमीराम, सुमित कुमार, धर्मबीर, विजेंद्रसिंह, संतोष, पिंकी, सपना, उर्मिला, संगीता, पायल आदि मौजूद थी।
विज्ञापन

पहले दिन 43 रजिस्ट्रेशन, सर्टिफिकेट मिलेगा
एनवाईवी दीपक कुमार ने बताया कि शुभारंभ के बाद 43 महिलाओं ने प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया है। उन्हें विभिन्न डिजाइन में कपड़ों की सिलाई नि:शुल्क सिखाई जाएगी। तीन महीने प्रशिक्षण लेने के बाद महिला को सर्टिफिकेट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed