फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भारत साक्षरता अभियान के तहत बुजुर्गों ने दी परीक्षा

भारत साक्षरता अभियान के तहत बुजुर्गों ने दी परीक्षा

Mon, 21 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
भारत साक्षरता अभियान के तहत बुजुर्गों ने दी परीक्षा
भारत साक्षरता अभियान के तहत बुजुर्गों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव जैलाफ के रावमा विद्यालय में भारत साक्षरता मिशन के तहत शनिवार को गांव के लगभग 20 बुजुर्गों ने परीक्षा दी। इनमें 10 महिलाएं और 10 पुरुष थे। परीक्षा के दौरान नियुक्त पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह अंग्रेजी प्रवक्ता और प्रिंसिपल ललित स्वामी आदि उपस्थित रहे। परीक्षा के बाद कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें पहले तो पढ़ाई में रुचि नहीं थी, लेकिन अब बच्चों को पढ़ते देखकर उन्हें भी पढ़ने की इच्छा हुई है। गांव में भारत साक्षरता मिशन के तहत इस तरह का वातावरण पैदा हो गया है। वे अपने बच्चों से ही सीखने का प्रयास करती हैं। इस अवसर पर महिलाएं पर्दे में थीं, लेकिन पर्दे में भी वे पुरुषों से ज्यादा रुचि लेती दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर सरपंच सुरेश कुमार, छाजुराम समाजसेवी, श्रीचंद महाशय, धर्मपाल, बंशीलाल, लीलाराम, छीतरमल नंबरदार और अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।
गांव में बुजुर्गों के प्रति शिक्षा को रुझान काफी वर्षों से है। इससे पहले 1993 में गांव को एक आदर्श गांव घोषित किया था। उस समय गांव में साक्षरता के प्रति बुजुर्गों का रुझान देखकर तत्कालीन उपायुक्त जयवंती श्योकंद ने गांव को 15 लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी थी।
विज्ञापन

रितु भरगड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में नया परचम लहराया
गत 15 अगस्त को गांव की बेटी रीतु भरगड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में नया परचम लहराते हुए स्कूल में ध्वजारोहण किया था। रितु आज एक निजी कंपनी में प्रति महिने दो लाख रुपये का वेतन ले रही हैं। वह गांव की बालिकाओं को आगे बढ़ने का संदेश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed