फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12th crore, collage, esucation, narnaul

राजकीय कालेज छिलरो के लिए 12 करोड़ मंजूर

Thu, 09 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 09 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने छिलरो-निजामपुर में बनने वाले राजकीय महाविद्यालय के भवन लिए 12 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं। नांगल चौधरी  के विधायक डा. अभय सिंह यादव ने बताया कि गत वर्ष 28 मई को नांगल चौधरी आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके द्वारा पेश किए गए मांग पत्र में छिलरो-निजामपुर में कालेज खोलने की भी मांग उठाई थी। मुख्यमंत्री ने रैली में मांगी गई लगभग सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी। इसमें  छिलरो-निजामपुर का राजकीय महाविद्यालय भी शामिल था। डा. यादव ने बताया कि सरकार से कालेज की मंजूरी मिल जाने के बाद ग्राम पंचायत छिलरो ने जमीन कालेज के नाम ट्रांसफर करवाई। इसके बाद सरकार ने 12 करोड़ रुपये की मंजरी दे दी है।
विज्ञापन


इस राशी से छिलरो-निजामपुर में कालेज के लिए एक भवन का निर्माण करवाया जाएगा। डॉ. यादव ने बताया कि फिलहाल निजामपुर के आस-पास के युवाओं को अब तक उच्चतर  शिक्षा के लिए नारनौल या नांगल चौधरी आना पड़ता था। इस कालेज के निर्माण के बाद विशेषकर लड़कियों की शिक्षा में काफी बढ़ोतरी होगी। लड़कियों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सीएम के सामने रैली में यह मांगी रखी गई थी जिसको अब धरातल पर उतारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed