फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरसों की खरीद न होने से नाराज किसानों ने एक घंटे हाईवे किया जाम

सरसों की खरीद न होने से नाराज किसानों ने एक घंटे हाईवे किया जाम

Thu, 18 Apr 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सरसों की खरीद न होने से नाराज किसानों ने एक घंटे हाईवे किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। तय शेड्यूल के अनुसार बुधवार को अनाज मंडी नांगल चौधरी में सरसों की खरीद न होने पर किसानों ने पौने चार बजे नारनौल-नांगल चौधरी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को समझा कर जाम को खुलवाया। इससे करीब एक घंटे पर हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद चल रही है। मंगलवार को बारिश के कारण शाम को सरसों की खरीद हुई थी। तय शेड्यूल के अनुसार नीरपुर समेत अन्य चार गांवों के किसान सरसों लेकर बुधवार को मंडी पहुंचे। मंडी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किसान सुबह छह बजे पहुंच गए थे। गेट पास बनाने के बाद ट्रैक्टर लेकर सरसों की खरीद का इंतजार करते रहे। उन्होंने कोई यह बताने वाला नहीं था कि सरसों की खरीद होगी या नहीं। यदि नहीं होगी तो उनकी सरसों अब खरीदी जाएगी। सुबह से मंडी में सरसों की खरीद का इंतजार कर रहे किसानों को मौसम का डर सता रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे बारिश होने लगी। किसानों ने तिरपाल से सरसों को ढककर बचाने का प्रयास किया। करीब पौने चार बजे बारिश बंद होने के बाद नाराज किसानों ने मंडी के सामने नारनौल-नांगल चौधरी रोड को जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र समेत अन्य मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर शाम पौने पांच बजे जाम को खुलवाया। बाद में मार्केट कमेटी के सचिव अशोक कुमार यादव समेत किसानों के साथ बैठक की। इसमें किसानों की सरसों की खरीद पर चर्चा की गई। अशोक ने बताया कि हैफेड ने नमी होने की बात कर खरीदने से मना कर दिया है। मामले को डीसी के संज्ञान में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 घंटे से इंतजार कर रहे है : किसान
रात में तीन बजे ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मंडी आ गया था। गेट पास बनने के बाद सरसों की खरीद की इंतजार कर रहा हूं। मंडी में कोई बताने वाला नहीं है कि सरसों की खरीद कब होगी। अगर मार्केट कमेटी को सरसों की खरीद नहीं करनी थी तो किसानों के गेट पास नहीं काटने चाहिए थे।
- सतीश कुमार, किसान

सुबह सात बजे से गेट पास बनवाने के बाद सुबह से भूखे प्यासे मंडी में बैठे हुए हैं। लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी ने सरसों खरीद नहीं होने की बात कही है। मौसम खराब होने से उनकी सरसों को भीगने की चिंता है। एक हजार ट्रैक्टर मालिक लेता है।
- सत्यपाल, किसान

किसान सरसों की मंडी तक लाने के लिए किराये के वाहन से लेकर आते है। वो तीन घंटे के लिए वाहन को किराये पर लेकर आए है। अब मंडी में सरसों की खरीददारी नहीं होने से उन्हें दोगुनी मार पड़ रही है। मौसम खराब होने के कारण वो अपनी फसल को मंडी में छोड़कर नहीं जा सकते है।

- भुजनपाल, सरपंच, नीरपुर

किराये के साधन से मंडी में सरसों लेकर आई हूं। सुबह गेट पास लेने के बाद मंडी में खरीददारी होने की इंतजार में भूखी प्यासी बैठी हुई हूं। घर में कोई दूसरा आदमी नहीं होने के कारण एक ओर सरसों की चिंता तथा दूसरी घर की चिंता बनी हुई है। खरीददारी नहीं होने की सूचना नहीं होने के कारण वे दिनभर परेशान रहे।
- भूरि देवी, विधवा

वर्जन
नांगल चौधरी मंडी में बारिश से सरसों की खरीद प्रभावित हुई है। जल्द इसका दोबारा शेड्यूल जारी किया जाएगा।
डॉ. गरिमा मित्तल, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed