फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठी उपप्रधान कृष्णा कुमारी तबीयत बिगड़ी

72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठी उपप्रधान कृष्णा कुमारी तबीयत बिगड़ी

Mon, 25 Feb 2019 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठी उपप्रधान कृष्णा कुमारी तबीयत बिगड़ी
भूख हड़ताल पर बैठीं उपप्रधान कृष्णा कुमारी की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 20वें दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 20 वें दिन रविवार को भी जारी रही। उपप्रधान कृष्णा कुमारी, संगीता देवी, राजेंद्रपाल सिंह और नोबतराय 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें से कृष्णा कुमारी की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों की टीम जांच करने पहुंची।
धरने का मंच संचालन जिला महासचिव विनोद राव नसीबपुर ने किया। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान डा. पुष्पेंद्र ने की।
सर्व कर्मचारी संघ के महेंद्र बोयत ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में प्रदेश के सभी जिला सचिवालयों पर धरना देकर एनएचएम कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया जाएगा। एनएचएम कर्मचारी संघ के उपप्रधान अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को करीब 10 बजे 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठी एनएचएम कर्मचारी कृष्णा कुमारी की तबियत अचानक बिगड़ गई। सीआईडी ने सूचना नागरिक अस्पताल के सीएमओ को दी। सूचना मिलने पर डॉ. अशोक यादव टीम सहित धरना स्थल पर पहुंचे और अनशनकारी के स्वास्थ्य की जांच करके इलाज किया। जिला प्रधान डॉ. पुष्पेंद्र ने कहा कि जिले के 240 कर्मचारी पिछले दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं, परंतु सिविल सर्जन, नारनौल द्वारा केवल 49 कर्मचारियों को अनुबंध शर्तों का हवाला देकर सात दिन से अनुपस्थित हैं। उनकी सेवाएं बर्खास्त की है। यह कर्मचारियों को गुमराह करने और आंदोलन को दबाने की साजिश है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुनीता मान, मनोज, डॉ. जिले सिंह, डॉ. अमोित, डॉ. सुचिता, डॉ. सोनिया चौधरी, घनश्याम, कुलदीप चौहान, धर्मेंद्र वर्मा, मोना शर्मा, सोमवती, प्रवीण देवी, सुशिला देवी, सरिता, संतोष देवी, नीतु कुमारी, निशा, ज्ञानवति, रेखा, संदीप, दिनेश, इंद्रजीत, मोहनलाल शर्मा, संजय सैनी, दिनेश सैनी, दिलबाग, सुमिन देवी, नीलम, दिनेश शर्मा और प्रेम प्रकाश सहित अनेक एनएचएम कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed