फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गीता महोत्सव

गीता महोत्सव

Thu, 30 Nov 2017 03:05 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 03:05 AM IST
विज्ञापन
गीता महोत्सव
गीता का सार समझने के लिए खुद को समझें : उपायुक्त
विज्ञापन

फोटो नंबर चार से सात
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल का कहना है कि गीता मनुष्य को न केवल सही कर्म करने के लिए प्रेरित करती है बल्कि जीवन के अनेक उतार-चढ़ाव में मार्गदर्शन भी करती है। इसके संदेश को गांव स्तर तक पहुंचाने के लिए गीता महोत्सव जैसे कार्यक्रम जरूरी हैं। गीता महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को आयोजित सेमिनार में उपायुक्त ने कहा कि हमें गीता के गूढ़ रहस्य को समझने की जरूरत है। इसे समझने के लिए पहले इंसान को अपने अंदर झांकना होगा और खुद को खुद से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि गीता का एक ही मूल सार है कि मानव कल्याण कैसे किया जाए। डीसी ने कहा कि सरकार ने दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए हुए हैं। एक गीता महोत्सव और दूसरा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान। इन दोनों में ही समाज के हर वर्ग व तबके की भागीदार जरूरी है।
सेमिनार में वृंदावन से आए बालकृष्ण, केंद्रीय विश्वविद्यालय से दिनेश चहल, प्राध्यापक दलजीत शास्त्री, मास्टर सुरेश कुमार ने गीता पर अपने व्याख्यान दिए। इस दौरान छात्रा कनिष्का व छात्र शुभम ने श्लोकोच्चारण किया। कार्यक्रम में कुलदीप एंड पार्टी ने गीता व स्वच्छता पर हरियाणवी रागिनी सुनाकर खूब तालियां बटोरी। इससे पहले मुख्यातिथि के आगमन पर ढोल-नगाड़ों व बीन के साथ स्वागत किया गया। डीसी ने यहां पर लगी प्रदर्शनी को अवलोकन भी किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान शिव कुमार महता, अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेन्द्र सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह, डीआरओ मातूराम नेहरा, डीडीपीओ कुलदीप सिंह के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन

हवन में आहुति डाली
सेमिनार से पहले श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्यों ने हवन किया। हवन में अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह, देवकीनंदन शास्त्री, क्रांति निर्मल, शिव हरि यादव, सुरेश, वासुदेव खुराना, गोपाल नंबरदार, इशांत मित्तल, घनश्याम गर्ग, परमानंद पाहुजा, राधिका सैनी व मधु यादव ने आहुति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या आज
गीता महोत्सव के तीसरे दिन 30 नवंबर को शोभा व कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा को विधायक नारनौल ओमप्रकाश यादव 12 बजे चामुंडा देवी मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सभागार में पहुंचेगी। इसके बाद शाम 6 बजे प्रदेश के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed