फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दो मुख्यमंत्रियों ने की घोषणा, जनता को फिर भी पड़ रहा रोना

दो मुख्यमंत्रियों ने की घोषणा, जनता को फिर भी पड़ रहा रोना

Sun, 16 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
दो मुख्यमंत्रियों ने की घोषणा, जनता को फिर भी पड़ रहा रोना
महेंद्रगढ़। पिछले साढ़े तीन वर्ष के दौरान महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर सब डिपो बनाने की घोषणा दो बार की जा चुके हैं। दो मुख्यमंत्रियों की यह घोषणा आज तक सिरे नहीं चढ़ सकी है। लंबे समय से सब डिपो का काम रुका हुआ है। इससे यहां से यात्रा करने वाले लोग व्यवस्थाओं को कोसते रहते हैं। उन्हें नहीं लगता कि इस वर्ष भी यह काम शुरू हो पाएगा। यह हालत तब हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ में तीन बड़े प्रोजेक्ट माधोगढ़ किला, महेंद्रगढ़ किला और सब डिपो बनाने की घोषणा की थी। इनमें से एक काम में भी टॉप गियर नहीं लग पाया है। ऐसे ही चला तो सब डिपो बनाने का काम दिसंबर में भी शुरू होने पर संदेह है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बस स्टैंड को सब डिपो बनाने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिहं हुड्डा ने जुलाई 2014 में की थी। उसके बाद वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नौ अप्रैल 2016 को सब डिपो का शिलान्यास पत्थर रखा था। खट्टर सरकार के समय सब डिपो के दौरान बनने वाले वर्कशॉप की दो बार पैमाइश हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है, लेकिन बजट अभी तक जारी नहीं हुआ है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब यह सब डिपो परिवहन विभाग बनाएगा। कब बनाया जाएगा, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है।
विज्ञापन

छह लाख रुपये प्रतिमाह रिवेन्यू देता महेंद्रग बस स्टैंड
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड आसपास में सबसे बड़ा बस स्टैंड है। यह स्टैंड 50 गांवों को कवर करता है। यहां से चलनी वाली कुल 22 बसों से लगभग छह लाख रुपये रिवेन्यू मिलता है। रनिंग में चलने वाली बसों में प्रतिदिन 1500 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


22वर्षों में चलीं 22बसें
21 वर्ष बीत जाने के बाद महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 21 नई बसें नहीं चल पाई हैं। इसका उद्घाटन अक्टूबर 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ. भजन लाल ने किया था। उस समय महेंद्रगढ़ से 15 बसें चलती थीं। इनमें अधिकतर बसें रेवाड़ी के लिए चलती थीं। अब महेंद्रगढ़ से मात्र 22 बसें ही चलती हैं। यदि औसत देखा जाए एक बस प्रतिवर्ष नहीं चल रही। इन बसों में लंबे रूट की कोटा, अजमेर, दिल्ली, मथुरा, चंडीगढ़, अलवर, जयपुर के लिए भी बसें चलती हैं। इसके साथ लोकल बसें भी संचालित होती हैं।

महेंद्रगढ़ का बजट हुआ नूंह में खर्च
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2014 में महेंद्रगढ़ को सब डिपो बनाने की घोषणा की थी। उसके बाद चुनावों को देखते हुए इसके लिए बजट भी जारी किया था लेकिन तत्कालीन हुड्डा सरकार के परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने यह बजट अपने विधानसभा क्षेत्र नूंह में डिपो बनाने पर लगाया दिया। इससे महेंद्रगढ़ फिर राजनीति उपेक्षा का शिकार हुआ।

12.57 करोड़ रुपये से बनेगा सब डिपो:
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 9 अप्रैल को प्रगति रैली में 12.57 करोड़ रुपये से सब डिपो बनाने की घोषण की थी। इस सब डिपो में वर्कशॉप और 50 बसों का बेड़ा भी शामिल किया जाएगा। सब डिपो बनने से 200 युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा। इस रैली में हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने घोषणा की थी कि महेंद्रगढ़ में जमीन मिलने पर परिवहन विभाग की ओर से चालक प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। यह भी कहा था कि इन केंद्रों पर अंग्रेजी भाषा बोलने का प्रशिक्षण भी जल्द मिलने लगेगा।


पहले हमने सब डिपो बनाने का कार्य प्राइवेट पार्टनशिप को दिया था। अब परिवहन विभाग ने स्वयं सब डिपो बनाने का फैसला लिया है। मैंने फाइल मुख्यमंत्री के पास भेज दी है। अब आगे का काम उन्हें करना है।
-कृष्ण पंवार, परिवहन मंत्री हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed