फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 samples filled in 8 warehouses of sweets, samples sent to lab for testing

Mahendragarh-Narnaul News: मिठाई के 8 गोदामों में 12 सैंपल भरे, जांच के लिए लैब में भेज सैंपल

Thu, 09 Nov 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
12 samples filled in 8 warehouses of sweets, samples sent to lab for testing
नारनौल। दीपावली पर्व पर मिलावटी सामान बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में बीते एक सप्ताह से कनीना, महेंद्रगढ़, अटेली, सतनाली सहित नारनौल में सैंपल भरे जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग और फूड सप्लाई की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के मिठाई बाजार मानक चौक, कटला बाजार व आजाद चौक पर मिठाई की दुकानों और उनके गोदाम पर छापेमारी कर सैंपल भरे। इस दौरान आठ गोदामों में छापेमारी कर 12 सैंपल लिए गए। इस सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. दीपक चौधरी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से शहर के अनेक दुकानों में मिलावटी सामान बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिसकी वजह से एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर सैंपल भरे गए है। उन्होंने बताया कि अगर सैंपल फेल हुए तो उक्त दुकानदारों और गोदाम मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पनीर, रसगुल्ले, खोया, दूध और अन्य मिठाइयों के सैंपल लिए गए। टीम ने शहर के मिठाई बाजार, मानक चौक, कटला बाजार व आजाद चौक स्थित मिठाई की दुकानों और उनके गोदाम पर छापे मारे। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व तक जिले में लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed