फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 players selected from sports nursery for sports Maha Kumbh and state level competition

Mahendragarh-Narnaul News: खेल नर्सरी से खेल महाकुंभ और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ी चयनित

Tue, 16 Sep 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
12 players selected from sports nursery for sports Maha Kumbh and state level competition
फोटो नंबर- 25लक्ष्य, क्रिकेट खिलाड़ी
नारनौल। गांव पाली स्थित खेल मैदान में क्रिकेट के प्रशिक्षण के लिए संचालित विभागीय खेल नर्सरी से 12 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता और खेल महाकुंभ के लिए हुआ है।
विज्ञापन

सात खिलाड़ियों का चयन विभिन्न वर्गों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए और सीनियर वर्ग में पांच खिलाड़ियों का चयन खेल महाकुंभ के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 14 व अंडर 19 वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 सितंबर तक भिवानी में होगा। अंडर 17 वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन तीन से पांच अक्तूबर तक कैथल में होगा। वहीं खेल महाकुंभ के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 अक्तूबर तक गुरुग्राम में होगा।
विज्ञापन

कोच प्रवीण रंगा ने बताया कि खिलाड़ियों में उत्साह बना है और खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बेहतर प्रदर्शन कर टीम की जीत में योगदान देना लक्ष्य है।- निकुंज, क्रिकेट खिलाड़ी
--------
प्रतियोगिता की तैयारी के लिए नियमित रूप से अभ्यास कर रहा हूं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना लक्ष्य है।- तरुण कुमार, क्रिकेट खिलाड़ी
----------
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। कोच के मार्गदर्शन में अपनी कमियों को दूर कर खेल में सुधार किया है। उम्मीद है आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाउंगा।-लक्ष्य, क्रिकेट खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed