{"_id":"689a2a2735cb2f7632004838","slug":"12-deaths-in-14-months-within-a-radius-of-500-meters-the-responsible-are-still-sleeping-narnol-news-c-203-1-sroh1010-119173-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 500 मीटर के दायरे में 14 माह में 12 मौतें, जिम्मेदार अब भी नींद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 500 मीटर के दायरे में 14 माह में 12 मौतें, जिम्मेदार अब भी नींद में
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- कनीना- महेंद्रगढ़ मार्ग पर जर्जर नहर के पुलिये पर से गुजरते वाहन--संवाद
महेंद्रगढ़/कनीना। उन्हाणी पुल से दादरी रोड के टी-पॉइंट तक महज 500 मीटर के दायरे में पिछले 14 माह के दौरान हुए तीन बड़े हादसों में 12 मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने सबक नहीं लिया। लोक निर्माण विभाग व नहर विभाग के साथ-साथ प्रशासन की ओर से भी इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के कोई प्रयास नहीं किए गए। 11 अप्रैल 2024 को हुए भीषण सड़क हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 2 जून 2024 की रात को हुए हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके अलावा शनिवार रात को भी इसी दायरे में धनौंदा निवासी नौसेना के जवान की दर्दनाक मौत हो चुकी है।
-- -- -- -- -- --
महज 500 मीटर के दायरे में यह हुए दर्दनाक हादसे
11 अप्रैल 2024 को सुबह उन्हाणी गांव के पास हुई निजी स्कूल बस दुर्घटना में छह बच्चों की मौत हो गई थी जबकि गंभीर रूप से घायल एक छात्रा ने हादसे के करीब 10 माह बाद दम तोड़ा था। इस हादसे में कुल सात बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद दो जून 2024 की रात को गुरुग्राम के गांव सिकोपुर के सचिन, गौरव, कंवरपाल उर्फ मोनू गांव फखरपुर, गुरुग्राम और अंकित गांव बीराखेड़ी, सहारनपुर उत्तर प्रदेश की मौत हो गई थी। शनिवार देर रात गांव धनौंदा निवासी 32 वर्षीय रवि कुमार अपने दोस्त को कनीना बस स्टैंड पर छोड़कर वापस अपने घर आ रहा था। इसी दौरान ट्रक ने बाइक को सीधी टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी।
-- -- -- -- -- -
पांच सालों में भी नहीं चेते जिम्मेदार
नहरी विभाग की ओर से पिछले पांच सालों से उन्हाणी से गुजर रही नहर की पुलिया की मरम्मत तक नहीं कराई गई है। यहां पर सालभर नहरी पानी का रिसाव होता है। बड़ी दुर्घटनाओं बावजूद भी नहरी विभाग ने इस रिसाव को रोकने के लिए प्रयास नहीं किए हैं। -रवि यादव, कनीना
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
-- -- -- -- -- --
यातायात का भार अधिक हादसों को रोकने में नाकाम हो रहे विभाग
इस मार्ग पर रेवाड़ी, चरखी दादरी व अन्य जिलों से दिनभर में दस हजार से अधिक वाहनों का संचालन होता है। यातायात का भार अधिक होने के बावजूद भी यहां न ही तो बाइपास बना है और न ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइड की योजना बन पाई है। विभिन्न विभागों की लापरवाही हादसों को बढ़ा रही हैं।
-विजय सिंह, प्रधान बाबा मोलहड़ नाथ मार्केट, कनीना
-- -- -- -- -- -- -
-वर्जन:
लोक निर्माण व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस दायरे का निरीक्षण करके अपने-अपने कार्याें को शीघ्रता से पूरा करें। नहरी पुलिया व सड़क की मरम्मत के आदेश दिए जा चुके हैं। वहीं प्रशासन की ओर से संकेतक लगाए जाएंगे। वहीं शहर के बाइपास के लिए प्रक्रिया चल रही है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
-डॉ. जितेंद्र सिंह, उपमंडल अधिकारी कनीना