{"_id":"5ccb3272bdec220710356d24","slug":"11556820594-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में मुस्कान तो नॉन मेडिकल में तुषार ने प्राप्त किए 98 फीसदी अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में मुस्कान तो नॉन मेडिकल में तुषार ने प्राप्त किए 98 फीसदी अंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षा बोर्ड दिल्ली ने वीरवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम में आरपीएस स्कूल के छात्र तुषार यादव 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले को टॉप किया है। वहीं हैप्पी एवर ग्रीन स्कूल की छात्रा मुस्कान अरोड़ा ने मेडिकल संकाय में 98 प्रतिशत अंक कर जिले को टॉप किया है।
सीबीएसई की बारहवीं के विज्ञान संकाय में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। मोहल्ला जवाहर नगर निवासी मुस्कान डॉक्टर बनना चाहती है। मुस्कान ने बताया कि मैं कभी किताबी क्रीड़ा नहीं बनी। आठ से दस घंटे पढ़ती थी। उसके बाद टीवी और मोबाइल चलाती थी। मैं फेसबुक और व्हाट्सएप कुछ समय के लिए ही चलाती थी। मोबाइल का प्रयोग अच्छी चीजों के लिए ही करती थीं। मेरी मम्मी ने कभी भी मुझसे घरेलू काम नहीं करवाती थी। वो हमेशा पढ़ाई के लिए ही कहती थीं। किरयाणा की दुकान चलाने वाले मुस्कान के पिता दलीप अरोड़ा ने बताया कि मेरी बेटी ने मेरा नाम रोशन कर दिया है। स्कूल लेवल भी तो हमेशा टॉप रहती थीं, लेकिन आज बोर्ड परीक्षा में टॉप कर उसने साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। मम्मी अनिता अरोड़ा ने कहा कि जब स्कूल से फोन आया कि उसकी बेटी ने जिला टॉप किया है तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।
आईएएस बनने का सपना : तुषार
महेंद्रगढ़। आरपीएस विद्यालय महेंद्रगढ़ के छात्र तुषार पुत्र अनिल कुमार ने 12वीं नॉन मेडिकल कक्षा में टॉपर रहने वाले छात्र ने बताया कि आरपीएस संस्था के हॉस्टल में रहकर 11वीं व 12वीं कक्षा की शिक्षा ग्रहण की। तुषार के पिता हरियाणा पुलिस में एएसआई पद पर नियुक्त हैं और माता शोभा देवी एक सामान्य ग्रहणी हैं। तुषार ने बताया कि मैं सात से आठ घंटे पढ़ाई करता था। जब पढ़ाई से उब जाता तो स्कूल में ही फुटबॉल खेलता था। मैंने इसी वर्ष फुटबॉल में नेशनल खेला है। इस बार भाग्य ने साथ नहीं दिया जिस कारण तीसरे नंबर पर रहे थे। मैंने 12वीं की परीक्षा देने के बाद मोबाइल खरीदा है। स्कूल में तो हॉस्टल में रहता था जहां मोबाइल अलाउड नहीं था। इसलिए अभी तक मेरा सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं है। आईएएस बनना मेरा खुद का सपना है। अभी मैं आईआईटी की तैयारी में लगा हूं। आईआईटी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करूंगा। संस्था के सीईओ इंजी. मनीष राव की विचारधारा से प्रभावित होकर मैंने लगातार मेहनत की जिसके परिणामस्वरूप आज में टॉपर रहा। मेरे माता पिता एवं साथियों ने भी मेरा पूरा स्पॉट किया।