फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गौड़ सभा के आजीवन सदस्यों को दी जायेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

गौड़ सभा के आजीवन सदस्यों को दी जायेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

Sun, 14 Apr 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
गौड़ सभा के आजीवन सदस्यों को दी जायेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गौड़ ब्राह्मण सभा आजीवन सदस्यों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनको अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही है। इन योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सभा के प्रधान एडवोकेट राकेश मेहता ने बताया कि सभा के सभी आजीवन सदस्यों तथा उनके परिजनों को रेवाड़ी, गुरुग्राम तथा जयपुर के उच्च श्रेणी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधा रियायती दरों पर दिलाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इसमें कुछ अस्पताल तो रियायती दरों पर सुविधा देने के लिए तैयार भी हो गए। इसके अलावा दूसरे बड़े अस्पतालों से उनकी बातचीत चल रही है। मेहता ने बताया कि अधिक खर्चे की वजह से हमारे क्षेत्र के लोग अच्छी चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रह जाते है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और इसके लिए करीब 20 अस्पतालों को पैनल पर लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों में रियायती दरों में इलाज करवाने के लिए सभी सदस्यों को अपना फोटो सहित पहचान पत्र बनवाना अनिवार्य है। सदस्यों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए रेवाड़ी के लाइफ केयर अस्पताल व गुरुग्राम के आर्टीमीज अस्पताल से लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। प्रधान ने बताया कि इसके अलावा समाज के शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्रों में रोजगार के लिए भी सभा में पंजीकरण किया जा रहा है। इसके लिए भी युवा सभा में अपना पंजीकरण करवा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed