फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लावारिस पशुओं के खौफ ने बंद करा दी सुबह की सैर

लावारिस पशुओं के खौफ ने बंद करा दी सुबह की सैर

Sat, 23 Mar 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
लावारिस पशुओं के खौफ ने बंद करा दी सुबह की सैर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। लावारिस पशुओं के डर के कारण लोग सुबह की सैर से भी कतराने लग गए हैं। मोदाश्रम की ओर जाने वाले वाले लोगों को लावारिस पशुओं के आतंक का सामना करना पड़ता है। यहां पशुओं का झुंड आपस में लड़ता रहता है। राहगीरों को हमेशा खतरा बना रहता है कि कब कौन सा पशु किस ओर से धावा बोल देगा।
लोगों का कहना है कि लावारिस पशुओं का आतंक बाजार एरिया में सबसे अधिक है। पशुओं के चलते बाजार में आने वालों को चारों ओर देखकर चलना पड़ता है। किसी ओर से भी आने वाला लावारिस पशु नुकसान पहुंचा सकता है। लावारिस पशु दिन भर बाजारों में चौकड़ी मचाते रहते हैं। लावारिस पशु शहर की मुख्य सड़कों पर भी कब्जा जमाए रखते हैं। इनके कारण बाजार में कई बार जाम के हालात बनते हैं। पशुओं को हटाने की बजाए वाहन चालक दूसरी ओर से वाहन को निकालने में ही अपनी भलाई समझते हैं। सड़क के बीच खड़े पशु को हटाने का प्रयास करें तो कई बार यह लावारिस पशु वाहन चालकों पर हमला कर देते हैं। दुकानों, रेहड़ी, घर के गेट पर रखे सामान को भी लावारिस गोवंश खा जाते हैं। पशुओं को पकड़ने के लिए किए गए सभी प्रयास अभी तक असफल साबित हुए हैं।
विज्ञापन


लावारिस गोवंश को गोशालाओं में भेजना चाहिए। इन गोवंश के कारण कई बार बुजुर्ग चोटिल हो चुके हैं। सड़क पर चलते हुए लोगों को यह पशु पीछे से टक्कर मार देते हैं। पूरे बाजार में इनका आतंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश शर्मा, दुकानदार, परशुराम चौक।

गोवंश की जिम्मेदारी गोशालाओं को लेनी चाहिए। नगर पालिका पशुओं को वहां तक पहुंचाने का काम करे। इसके बाद हर एक पशु को टैग लगाया जाए। अगर पशु कहीं बाहर आए तो उसके लिए गोशाला प्रबंधन को जिम्मेदार बनाएं।
- ओमप्रकाश शर्मा, रिटायर्ड, सूबेदार।

शहर में ऐसा कोई चौक चौराहा नहीं जहां लावारिस पशु न दिखे। यह पशु रोजाना आपस में लड़ते रहते हैं। कई बार वाहनों को नुकसान पहुंचाते हैं। गोशालाओं का इतना दान मिलता है तो भी यह गोवंश को नहीं रखते। गोशाला संचालक भी लावारिस गोवंश के लिए दोषी हैं।
- सतपाल सोनी, दुकानदार

मोदाश्रम के पास गोवंश का पूरा जमावड़ा रहता है। यहां दिन भर पशु आपस में लड़ते रहते हैं। यहां से गुजरने वालों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। मंदिर जाने वाली महिलाओं को काफी परेशानी होती है। जल्द से जल्द इन लावारिस पशुओं को पकड़वाया जाए।
रोहताश सोनी, दुकानदार

सुबह मोदाश्रम में सुबह की सैर के लिए जाता हूं। वहां लावारिस पशुओं का झुंड रहता है। यहां सैर करने आने वालों के लिए खतरा रहता है। हर सप्ताह यहां कोई न कोई हादसा होता रहता है। नगर पालिका शहर के किसी हिस्से में नंदीशाला बनवाए।

- तुलसीराम शर्मा, दुकानदार

वर्जन......
लावारिस पशुओं को लेकर नगर पालिका गंभीर है। नपा सचिव का पद खाली होने के कारण दिक्कत आ रही है। फिलहाल होली के अवकाश चल रहे हैं। सोमवार से लावारिस पशुओं को हटवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। जनता को पशुओं के आतंक से राहत दिलाएंगे।
- रमेश बोहरा, उपप्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed