फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हकेंविवि के स्पंदन 2019 में बिहार की टीम प्रथम, ओडिशा को दूसरा स्थान

हकेंविवि के स्पंदन 2019 में बिहार की टीम प्रथम, ओडिशा को दूसरा स्थान

Tue, 26 Feb 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
हकेंविवि के स्पंदन 2019 में बिहार की टीम प्रथम, ओडिशा को दूसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के दसवें स्थापना दिवस मौके पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पंदन-2019 में देश भर की संस्कृतियों का प्रदर्शन किया गया। दूसरे दिन प्रदेश भर की आठ यूनिवर्सिटीज की टीम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिहार का डांस प्रस्तुुत करने वाली टीम को पहला स्थान मिला। दूसरा स्थान ओडिशा की टीम को दिया गया। दिल्ली की टीम को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया।
कुलपति प्रोफेसर आरसी कुहाड़ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश पढ़ते हुए बताया कि सीएम यूनिवर्सिटी की प्रगति से खुश हैं। हकेंविवि अपने में एक मिनी इंडिया को सहेज कर आगे बढ़ रहा है। विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले तीन-चार वर्षों में विश्वविद्यालय ने किस तरह से संसाधनों के विकास, शोध के क्षेत्र और शिक्षण के आधुनिकीकरण की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विश्वविद्यालय शिक्षण के मोर्चे पर मूक्स का प्रयोग कर रहा है। विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन व्याख्यान उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रसर है। कुलपति ने पांच नए पाठ्यक्रमों की शुरूआत के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए विशेष मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने की दिशा में जारी प्रयासों को उल्लेख किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आईजीयू मीरपुर के कुलपति प्रो. मारकंडेय आहूजा ने कहा कि यह युवा पीढ़ी की शताब्दी है। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे सीखें, भुलाएं और फिर से सीखें। लर्न, अनलर्न एंड रिलर्न। भारत के कई रंग हैं और रंगों की यह विविधता ही भारत का परिचय हैं। भारत का यही रंग आज हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में देखने को मिला। हरियाणा कला परिषद के निदेशक विशिष्ट अतिथि अनिल कौशिक ने कहा कि हरियाणा कला परिषद के माध्यम से विश्वविद्यालय में दो आयोजन प्रायोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार को पहला, ओडिशा को दूसरा स्थान, दिल्ली रही तृतीय
विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बिहार का छठ पर्व के जरिए विद्यार्थियों ने प्रदेश की सांस्कृतिक-धार्मिक कला को दिखाया। गुजरात का टीम ने डांडिया उत्सव दिखाते हुए अपने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। ओडिशा की टीम ने शानदार अंदाज में अपने नृत्य को दिखाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। कलाकारों ने मोहक अंदाज में जगन्ननाथ पुरी से लेकर केरल, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब राज्यों की कला, संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया। कुलपति ने विजेता टीमों की भी घोषणा की। जिसमें पहला स्थान बिहार का रहा, दूसरा उड़ीसा और तीसरा स्थान दिल्ली का रहा। स्वामी दयानंद सरस्वती पीठ के पीठाचार्य प्रो. रणवीर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


पहले न्यूज लेटर का विमोचन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर और गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के वीसी मारकंडेय आहूजा, विशिष्ट अतिथि हरियाणा कला परिषद के निदेशक अनिल शर्मा रहे। इस मौके पर विश्वविद्यालय का न्यूज लेटर और ब्लड डोनर डायरेक्ट्री का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed