{"_id":"5b1c27044f1c1bb06e8b732c","slug":"11528571652-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में आम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव, कार्यकर्ताओं को जोड़ने में जुटी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में आम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव, कार्यकर्ताओं को जोड़ने में जुटी आम आदमी पार्टी
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
आम आदमी पार्टी के महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा अध्यक्ष जनरल रणबीर यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इस चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं और ग्रामीणों के सामने वर्तमान दिल्ली सरकार द्वारा करवाए गए कामों को पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्पीच भी वो दिखा रहे हैं। साथ कार्यकर्ताओं को भी जोड़ रहे हैं। शनिवार को भी उनके साथ दस से 15 कार्यकर्ता महेंद्रगढ़ से जुड़े हैं। जनरल रणबीर यादव शनिवार को सुनारिया होटल में प्रेस को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार शिक्षा, सवास्थ्य, बिजली एवं पानी के मुद्दों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 350 नए स्कूल खोले जा चुके हैं तथा अध्यापकों को ट्रेंड करने के लिए विदेशों में भेजा रहा है। प्रति वर्ष दो पुराने स्कूलों को मोडलाइज किया जा रहा है। इतना ही नहीं 12वीं पास कर चुके छात्रों के लिए आगे की पढ़ाई के लिए पांच लाख रुपये का लोन भी सरकार की ओर से दिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर विद्यार्थी को अच्छी शिक्षा मिली तो वह अपने आप नौकरी के योग्य हो जाएगा। उसको कहीं जाने की जरुरत नहीं पड़ेेगी। जनरल यादव ने बताया कि प्रत्येक मोहल्ले में दवा खाना खोला गया है। अगर सरकारी अस्पताल में मरीज का इलाज संभव नहीं है तो निजी अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों को पांच लाख रुपये देने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि बिजली की दरें कम कर दी गई हैं तथा 21 हजार लीटर पानी एक परिवार को नि:शुल्क दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहीदों का सम्मान मुख्यमंत्री केजरीवाल ही जानते हैं। उन्होंने सैनिकों एवं अर्ध सैनिकों के शहीद होने पर एक करोड़ रुपये देने का प्रावधान किया है। इस मौके पर अभय सिंह, रवि दत्त, तेजपाल, सुनील शर्मा, विजेंद्र, विद्या सागर, ज्ञान चंद, कप्तान सुबे सिंह, अजय कुुमार, धर्मेंद्र, प्रभु यादव, हनुमान, घनश्याम, अजित आदि उपस्थित थे।