{"_id":"5adba3094f1c1b58098b5c22","slug":"11524343561-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली।
कांग्रेस की 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र पटवा के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। पटवा ने कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में होने वाली रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सहित अनेक दिग्गज नेता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि रैली में अटेली से अधिक कार्यकर्ता पहुंचने चाहिए। इसके लिए 23 अप्रैल से गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को रैली में पहुंचने का न्योता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से लोगों में आक्रोश है। इसी को देखते हुए रैली का नाम भी आक्रोश रैली रखा गया है। इस मौके पर बलजीत, धर्मेंद्र सिंह, बलवंत मोहनपुर, रामसिंह जागेदार, राजू, नवीन राव, अजीत सिंह, विक्की, सतेंद्र मुंडिया खेड़ा, दीप कलवाड़ी, सुधीर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।