फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   टंकी में कनेक्शन नहीं होने पर भड़के ग्रामीण, धरने का अल्टीमेटम

टंकी में कनेक्शन नहीं होने पर भड़के ग्रामीण, धरने का अल्टीमेटम

Tue, 19 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
टंकी में कनेक्शन नहीं होने पर भड़के ग्रामीण, धरने का अल्टीमेटम
टंकी में पानी का कनेक्शन नहीं होने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

नांगल चौधरी। लूजोता गांव की एक सार्वजनिक टंकी में कैनाल बेस्ड नहरी पानी नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को टंकी पर रोष-प्रदर्शन किया। वहीं विभाग को दो दिन में कनेक्शन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद खंड कार्यालय पर धरना शुरू किया जाएगा।

रमेश मीणा, प्रकाशचंद, नीतू, मुन्नी देवी व बिमला आदि ने बताया कि सरकारी फंड से गांव के बीच में सार्वजनिक टंकी का निर्माण कराया गया था। इससे सैकड़ों परिवारों को नजदीकी पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद जागी थी। निर्माण को करीब डेढ़ साल बीत चुका है, परंतु अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। धरना-प्रदर्शन के बाद विभाग ने नाबार्ड परियोजना की पाइप लाइन से कनेक्शन कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कनेक्शन की पाइप लाइन जानबूझ कर ऊंचाई के रास्ते से दबवा दी। इस कारण टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। दूसरे रास्ते की लंबाई कम होने के कारण पाइप भी ज्यादा नहीं लगेगी और ढलान में पानी भी पहुंच जाएगा। राजनीतिक भेदभाव के चलते विभाग कनेक्शन की लाइन बदलने को तैयार नहीं है। समस्या का समाधान नहीं होने पर सीएम विंडो पर तीन बार शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। इसके बावजूद गांव में पेयजल समस्या यथावत बनी हुई है। शासन व प्रशासनिक तंत्र विफल होने पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। समस्या यथावत रहने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रमेशचंद ने बताया कि लूजोता की पेयजल व्यवस्था पंचायत के आधीन है। इसलिए टंकी में कनेक्शन के लिए पंचायत को पत्र लिख दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ से कनेक्शन होने पर टंकी में पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed