{"_id":"5963d0f94f1c1b23558b4702","slug":"11499713785-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, सामान जला
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव महरपुर में एक बीपीएल परिवार के घर में सोमवार की सुबह सिलेंडर लीक होने के बाद सिलेंडर में आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
महिला लक्ष्मी देवी पत्नी कर्मबीर ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह अपने घर में चाय बना रही थी तो अचानक घर में रखे सिलेंडर में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक आग पूरे घर में फैल गई तथा देखते ही देखते आग से काफी सामान जल गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची तथा आग पर काबू पाया गया। आग बुझाते समय लक्ष्मी देवी के पैर भी झुलस गए। ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।