फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हैप्पी स्कूल की महक 495 पाकर बनी जिला टॉपर

हैप्पी स्कूल की महक 495 पाकर बनी जिला टॉपर

Tue, 07 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
हैप्पी स्कूल की महक 495 पाकर बनी जिला टॉपर
महेंद्रगढ़। हैप्पी एवरग्रीन स्कूल की छात्रा महक ने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। महेंद्रगढ़ की मास्टर कॉलोनी निवासी महक डॉक्टर बनना चाहती है। पिता समरीत गोयल दुकानदार हैं और मम्मी सुधा गोयल निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। महक ने बताया कि मैं स्कूल के बाद रूटीन में तीन से चार घंटे पढ़ती थी। परीक्षा के दौरान लगभग 15 घंटे की पढ़ाई करती थी। मैं परिणाम से संतुष्ट नहीं हूं। मुझे उम्मीद थी कि मैं हरियाणा टॉपर बनाऊंगी। मेरे सभी विषय में 100 प्रतिशत अंक हैं। अंग्रेजी में 95 अंक आए हैं। अंग्रेजी विषय का पेपर बहुत अच्छा हुआ था। अब पेपर को रिचेक करवाऊंगी। मम्मी निजी स्कूल में अध्यापिका हैं और घर पर ट्यूशन पढ़ाती हैं। इसलिए मैं भी मम्मी के साथ बच्चों को तीन घंटे ट्यूशन पढ़ाती हूं। उसके बाद मैं पढ़ती हूं। खाली समय पर मैं हमेशा घर पर मम्मी से बातें कर लेती थीं कभी टीवी भी देख लेती थी। मुझे कभी भी प्रोब्लम होती थी तो मैं स्कूल में टीचर से उसको पूछ लेती थी। मैं अपनी सफलता का श्रेय मम्मी-पापा, गुरुजनों को देती हूं। विशेषतौर पर स्कूल के एमडी मनीष अग्रवाल एवं विज्ञान अध्यापक अनिल वशिष्ठ को। दोनों मुझे समय-समय पर गाइड करते रहे।
विज्ञापन


सेल्फ स्टडी पर दिया पूरा ध्यान
आरपीएस स्कूल की छात्रा शालू ने 494 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। गांव बचीनी निवासी शालू आईएएस बनना चाहती है। उसके पिता राजेश दुकानदार हैं और मम्मी मंजू देवी गृहणी हैं। शालू ने बताया कि मैं रूटीन में पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी। परीक्षा के दौरान पढ़ाई की अवधि बढ़ाकर दोगुनी कर दी थी। अध्यापक स्कूल में जो पढ़ाते थे उसी पर फोकस रखा। कोचिंग कभी नहीं ली बल्कि सेल्फ स्टडी पर पूरा ध्यान दिया। रिजल्ट से मैं बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। मॉर्क्स ओर अधिक आना चाहिए था। एनटीएसई में मैं असफल होने के कारण टूट गई थी। अध्यापकों एवं परिजनों ने मुझे प्रोत्साहित किया। उसके बाद मैं आगे बढ़ी हूं। मैंने कभी नेट का प्रयोग नहीं किया और न ही सोशल मीडिया से जुड़ी। खाली समय में ड्राइंग बना लेती थी और कभी-कभी टीवी देख लेती थी। मैं अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों को देती हूं।
विज्ञापन


आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है अनुज
गांव डालनवास स्थित नालंदा स्कूल का छात्र अनुज ने 491 अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव जैतपुर निवासी अनुज आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है। उसके पिता अशोक किसान हैं जबकि माता सुनीता देवी गृहणी हैं। अनुज ने बताया कि रूटीन में पांच छह घंटे पढ़ाई करता था जबकि परीक्षा के दौरान 8 से 9 घंटे पढ़ाई करता था। मैं कभी भी सोशल मीडिया पर नहीं रहा। फेसबुक मुझे नहीं चलानी आती। जब पढ़ाई से मन हट जाता था तो भाई का मोबाइल थोड़ी देर के लिए चला लेता था। इसके अलावा क्रिकेट एवं चेस खेलने का मुझे शौक है। पढ़ाई के लिए मैंने नेट की सहायता ली। यू ट्यूब पर मै लेसन के वीडियो देखता था उसका बहुत फायदा मुझे मिला भी है। अधिकतर प्रोब्लम तो स्कूल में ही शार्ट आउट हो जाती थी। रिजल्ट से मैं संतुष्ट हूं। मैं अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed