फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अवकाश के दिन तैयार की 134 ए की लिस्ट, आज 11 बजे तक लगेगी

अवकाश के दिन तैयार की 134 ए की लिस्ट, आज 11 बजे तक लगेगी

Thu, 18 Apr 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
अवकाश के दिन तैयार की 134 ए की लिस्ट, आज 11 बजे तक लगेगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। आरटीई में 134 ए की लिस्ट बुधवार को तैयार हो गई है। वीरवार सुबह 11 बजे तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। पहली लिस्ट में 55 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वालों के नाम जारी किए जाएंगे। 19 को स्कूल अॅलाटमेंट की लिस्ट जारी की जाएगी। खंड के 488 परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर ली गई है। बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए नियुक्त परीक्षकों से पेपरों की जांच कराई गई। पास अभ्यर्थियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। 55 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वालों को पास माना गया है। पहली लिस्ट में ऐसे आवेदकों के नाम ही जारी किए जाएंगे। 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे लिस्ट जारी की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में लिस्ट लगाई जाएगी।
19 अप्रैल को स्कूल अॅलाटमेंट की सूची लगाई जाएगी। जिसमें आवेदकों की मेरिट सूची के अनुसार स्कूल अॅलाट किए जाएंगे। आवेदकों को उनकी 5 च्वाइस के अनुसार ही स्कूल अॅलाट होंगे। 73 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने 134 ए में आवेदन किया था। नियमों के अनुसार सरकारी स्कूल के विद्यार्थी को यह टेस्ट देने की जरूरत नहीं है। ऐसे सभी आवेदकों को सफल माना जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन.....
लिस्ट तैयार हो चुकी है। वीरवार 11 बजे तक लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। 55 प्रतिशत अंक वाले आवेदक ही पास की श्रेणी में आएंगे। आवेदकों को उनकी च्वाइस के अनुसार स्कूल अॅलाटमेंट होगा। कुल 583 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 488 आवेदकों ने परीक्षा देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरपी कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed