फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा पार्टी के कद्दावर नेता उनके द्वारा की गई 100 बेड अस्पताल की घोषणा करेंगे पूरी: विज

शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा पार्टी के कद्दावर नेता उनके द्वारा की गई 100 बेड अस्पताल की घोषणा करेंगे पूरी: विज

Fri, 14 Sep 2018 12:58 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा पार्टी के कद्दावर नेता उनके द्वारा की गई 100 बेड अस्पताल की घोषणा करेंगे पूरी: विज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। उप नागरिक अस्पताल को नागरिक अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हामी भर दी है। वो बुधवार को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा की माता के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला संवाददाता से प्रश्न पूछने पर बताया कि रामबिलास शर्मा पार्टी के कद्दावर नेता है। उनके द्वारा कि गई घोषणा हमेशा पूरी होती हैं। अगर प्रो. शर्मा उप नागरिक अस्पताल को नागरिक अस्पताल बनाने की घोषणा कर चुके हैं तो वो इस अस्पताल को नागरिक अस्पताल अवश्य बनाएंगे। साथ ही नागरिक अस्पताल की सभी सुविधाएं भी दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इतने दी से फाइल कहां दबी हैं वो इसकी जांच करवाएंगे और जल्द ही इसकी अप्रूवल भी दी जाएगी।
बता दें कि विगत 14 अगस्त 2017 को उप नागरिक अस्पताल में एक्स रे मशीन का उद्घाटन किया था। उस दौरान उन्होंने महेंद्रगढ़ अस्पताल को 100 बेड तक करने की घोषणा की थी। इसके अलावा एक अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने की बात भी कही थी। इस बार 14 अगस्त को सीआर सिस्टम के उद्घाटन पर उन्होंने अपनी घोषणा को दोबारा से दोहराया। इसके अलावा 11 वेंटिलेटर मशीन लगाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


दो बार भेजी जा चुकी है फाइलें:
उप नागरिक अस्पताल के फार्मासिस्ट जसवंत सिंह यादव ने बताया कि एक वर्ष के दौरान नागरिक अस्पताल के लिए दो बार फाइल तैयार कर भेज चुके हैं। पहली फाइल बको भेजे हुए एक वर्ष का समय बीत गया है जबकि दूसरी फाइल का 21 जुलाई को आयोजित मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की धन्यवाद रैली से पहले भेजी गई थी। रैली में मुख्यमंत्री ने अस्पताल को 100 बेड का बनाने की घोषणा भी की थी। पहली फाइल को भेजे हुए एक वर्ष तथा दूसरी को भेजे हुए लगभग दो महीने का समय बीत चुका है। अभी तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति माह हो रही है 15 हजार ओपीडी
विधानसभा क्षेत्र में लगभग तीन लाख लोगों की जनसंख्या हैं। इसके अलावा अटेली विधान सभा क्षेत्र के लगभग आधे गांव के ग्रामीण भी महेंद्रगढ़ इलाज को आते हैं। विधानसभा क्षेत्र में यह अस्पताल सबसे बड़ा अस्पताल है। अस्पताल में प्रति माह लगभग 15 हजार ओपीडी होती हैं। मरीजों की सुविधा नहीं मिलने के कारण छोटी-छोटी चीजों के लिए नारनौल रेफर करना पड़ता है। जब महेंद्रगढ़ में सुविधा हो जाएगी तो मरीजों को लाभ होगा।


अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को होती है परेशानी
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं और मरीजों को शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल से प्रतिदिन 15 से 20 गर्भवती महिलाएं और मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई मातृत्व योजना में आती है। प्रत्येक माह की 9 तारीख को गर्भवती महिला का कैंप लगता है, जिसमें लगभग 300 गर्भवती महिलाएं चैक करवाने आती हैं। इस दौरान बहुत सी महिलाओं को पेट में दिक्कत होने की वजह से अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भेज देते हैं। इस प्रकार मरीजों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वर्जन
रामबिलास शर्मा पार्टी के सबसे कद्दावर नेता हैं। उनके द्वारा की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाया जाएगा। जल्द फाइल निकलवाकर कार्रवाई शुरू करवाएंगे।
-अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed