फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरसों ना बिकने के कारण रोड जाम करने वाले किसानो पर मामला दर्ज कक

सरसों ना बिकने के कारण रोड जाम करने वाले किसानो पर मामला दर्ज कक

Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सरसों ना बिकने के कारण रोड जाम करने वाले किसानो पर मामला दर्ज कक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
हैफेड द्वारा सरसों नहीं खरीदने पर शुक्रवार दोपहर बाद किसानों ने तुलाराम चौक पर जाम लगा दिया था। प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए 12 नामजद सहित 30 अन्य किसानों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

गौरतलब है की हैफड द्वारा किसानों की सरसों की खरीद अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में की जा रही थी। किसान तय शेड्यूल के अनुसार अपनी सरसों लेकर अनाज मंडी महेंद्रगढ़ पहुंचे थे लेकिन हैफेड अधिकारियों द्वारा सरसों नहीं खरीदने की बात से नाराज किसान एसडीएम उत्तम सिंह महेंद्रगढ़ से मिले थे। हैफेड अधिकारियों ने एसडीएम के सामने सरसों खरीदने की बात कही तो किसान उनकी बात से राजी हो गए और अनाज मंडी महेंद्रगढ़ आ गए। लेकिन मंडी में आने के बाद किसानों की सरसों खरीदने के लिए मना कर दिया। सरसों खरीद करने से मना करने पर किसानों का गुस्सा फुट पड़ा और किसानों ने सरसों से भरे ट्रैक्टरों को तुलाराम चौक पर खड़ा कर दादरी-नारनौल स्टेट हाईवे को जाम कर दिया और मौके पर एसडीएम और हैफेड अधिकारियों को बुलाने की मांग की। मौके पर एसडीएम और हैफेड अधिकारियोें ने सरसों की खरीद करने का आश्वासन दिया तो किसानों ने जाम खोल दिया। जाम लगाने के कारण दादरी-नारनौल स्टेट हाईवे एक घंटे तक बंद रहा। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाम लगाने वाले कई किसानों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रोड जाम करने के मामले में दिनेश वासी पालड़ी पनिहारा, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार मुडान, बलवान सिंह, सूरत सिंह, सतपाल, वीरेंद्र पंच, प्रभातीलाल, सूबे सिंह, अशोक, प्रेम प्रकाश, हरिराम, ओमप्रकाश सहित 30 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 283, 341 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed