फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल में माइनस की ओर बढ़ रहा पारा

नारनौल में माइनस की ओर बढ़ रहा पारा

Thu, 04 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
नारनौल में माइनस की ओर बढ़ रहा पारा
न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, कोहरे से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन

नारनौल। क्षेत्र में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट होने और घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत ही कम रही। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं कोहरे के बीच शीतलहर भी चली। इससे लोग देर तक घरों में दुबके रहे। दिन के समय धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में इस बार बरसात नहीं हुई है, इससे किसान परेशान हैं। मगर अब कोहरे से किसानों को फायदा होगा। जिला महेंद्रगढ़ में पानी की कमी है। जिसके चलते किसान पूरी तरह से भगवान पर ही आश्रित हैं। मंगलवार को पड़े जबरदस्त कोहरे के कारण किसानों ने राहत की सांस ली है। जिससे किसानों की फसलों को फायदा होगा तथा कोहरे से बनी ओस की बूंदों से रबी की चना, गेहूं, सरसों व जौ की फसलों को फायदा होगा।
क्षेत्र में तीन-चार दिनों से न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे बना हुआ है। वहीं मंगलवार रात से कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। जो बुधवार सुबह दस बजे तक रहा। कोहरे के कारण कोई हादसा तो नहीं हुआ, मगर इससे जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहन रेंगकर चल रहे थे। सुबह पड़े जबरदस्त कोहरे के कारण लोग देर तक घरों में दुबके रहे। कोहरे की वजह से दफ्तरों में भी देर से कर्मचारी पहुंचे। कोहरा दोपहर करीब 10 बजे तक छाया रहा। 10 बजे के बाद ही सूर्य देव ने दर्शन दिये। जिसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

2.5 पर आ गया न्यूनतम तापमान
क्षेत्र में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है तथा पारा माइनस की ओर बढ़ रहा है। नारनौल में 2012 में तापमान माइनस 3 डिग्री पर चला गया था। इस साल भी लगातार तापमान में गिरावट से ऐसा लग रहा है कि इस बार भी पारा माइनस में चला जाएगा। बुधवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ऐसे गिर रहा है क्षेत्र का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
28 दिसंबर 24.5 5.2
29 दिसंबर 22.0 5.2
30 दिसंबर 23.5 5.0
31 दिसंबर 22.5 4.5
01 जनवरी 20.0 3.2
02 जनवरी 18.5 3.0
03 जनवरी 20.0 2.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed